एक्सप्लोरर

Heart Health: दिल की दुश्मन हैं ये सफेद चीजें, अपनी डाइट से तुरंत हटा दें

Heart Problem: दिल के मरीज को अपनी डाइट से ऐसी चीजों को हटा देना चाहिए, जो हार्ट के लिए खतरनाक हों. आपको खाने से सफेद चीजें जैसे मैदा, नमक और चीनी को आउट कर देना चाहिए.

Harmful Food For Heart Health: आजकल ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों से परेशान हैं. दिल की बीमारियों का खतरा युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है. लाइफस्टाइल इसके पीछे एक बड़ी वजह है. हार्ट के मरीजों को कई बार हार्ट बीट तेज होने या धीमे होनी की समस्या होती है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी होती है. ऐसे में आपको डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. आपको अपनी डाइट से ऐसी चीजों को हटा देना चाहिए, जो आपके दिल की दुश्मन हों. अगर आपने इन चीजों का सेवन सीमित नहीं किया तो दिल के बीमारियां आपसे दूर नहीं रह पाएंगी. इससे हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक जैसी परेशानी हो सकती हैं. हेल्दी हार्ट के लिए आपको डाइट से सफेद चीजों को हटा देना चाहिए. आज हम आपको ऐसे सफेद फूड आइटम बता रहे हैं जो दिल के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं.

नमक- नमक खाने का स्वाद बढ़ाता है लेकिन हार्ट के मरीजों के लिए नमक किसी जहर से कम नहीं है. हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. ज्यादा नमक खाने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर हाई होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है.

मीठा- अगर आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो इससे शरीर में इंसुलिन बढ़ जाता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. इसलिए हार्ट के मरीजों को ज्यादा मीठा नहीं खाना चाहिए. ज्यादा चीनी खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. 

मैदा- दिल के मरीजों के लिए मैदा बहुत खतरनाक है. ज्यादा मात्रा में मैदा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है. कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है, जो शरीर के किसी भी अंग में खून पहुंचाने के रास्ते में जम जाता है. मैदा खाने से हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है.

अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी यानि सफेद भाग में सेचुरेटेड फैट होता है. ऐसे में हार्ट के मरीजों को अंडा खाना अचानक से बंद नहीं करना चाहिए. अंडा में भरपूर मात्रा में विटामिन बी और ए पाया जाता है. हार्ट के मरीजों को कम मात्रा में ही अंडा खाना चाहिए. इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Chest Pain Causes: सीने में दर्द की होती हैं ये 5 मुख्य वजह, हल्के में ना लें ये परेशानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न चीनी न गुड़.. घर पर ऐसे बना सकते हैं प्रोटीन बार, जिम जाने वाले नोट कर लें रेसिपी
न चीनी न गुड़.. घर पर ऐसे बना सकते हैं प्रोटीन बार, जिम जाने वाले नोट कर लें रेसिपी
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget