एक्सप्लोरर

Health Tips: PCOD होने पर डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 सुपरफूड

PCOD Diet: PCOD होने पर क्या खायें जिससे ये बीमारी और ना बढ़े इसके लिये अपने फूड चार्ट में ये सुपरफूड एड कर लें. ये खाना-पीना आपके PCOD को कंट्रोल रखेगा और वजन कम करेगा.

Home Remedy for PCOD: महिलाओं में आजकल PCOD सबसे कॉमन बीमारी हो गयी है. एक रिसर्च के मुताबिक हर 3 में से 1 महिला इस बीमारी का शिकार है.  इस बीमारी से बचने के लिये दवाओं के साथ साथ सबसे जरूरी है सही खाना-पीना और एक्सरसाइज. अगर रुटीन में आप ये 5 फूड अपनी डाइट में रखेंगी तो PCOD को मैनेज किया जा सकता है और वजन बढ़ने की परेशानी से भी बच सकती हैं. 

कैसा खाना खायें PCOD में?

PCOD एक हॉर्मोनल बीमारी है जिसमें पीरियड इरेगुलर हो जाते हैं, चेहरे पर हेयर ग्रोथ बढ़ जाती है और ओवरीज में सिस्ट बनने लगते हैं. PCOD होने पर महिलाओं में इंसुलिन लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है इसलिये ऐसा खाना होना चाहिये जिसमें ग्लूकोज कम हो. सिंपल शब्दों में कहें तो मीठा और ऑइली खाना खान से बचें. चीनी और तेल वाले खाने के अलावा नॉर्मल ऐसा कोई भी खाना जिसका glycemic इंडेक्स कम हो वो रुटीन में खायें. आप चाहें तो रोज खाये जाने वाले फूड आयटम का glycemic इंडेक्स चेक कर लें और जिनमें ये लेवल ज्यादा है उनको अवॉइड करें या उसका हेल्दी ऑल्टरनेटिव खायें.

PCOD को कंट्रोल करने वाले बेस्ट 5 फूड

1- व्हाइट ब्रेड, मैदा, चावल में ज्यादा glycemic इंडेक्स होता है उसकी जगह ब्राउन राइस, ब्राउन ब्रेड और मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खायें

2- PCOD में हर तरह की बेरीज बहुत फायदा करती हैं इसलिये सीजन होने पर ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रेसबेरी. अंगूर, चेरी जरूर खायें. फलों में सेब, एवकाडो और पपीता बेस्ट है.

3- PCOD होने पर ग्रीन वेजी भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. आप सीजनल हरी सब्जियां के साथ ब्रोकली, केल खायें साथ ही लीफी वेजीटेबल जैसे पालक, मैथी, केल और बाकी रूटीन की सब्जियां भी रुटीन में शामिल करें

4- नट्स में हेजलनट, बादाम, अखरोट और पिस्ता खायें. साथ ही मिक्स सीड्स भी ले सकती हैं. लेकिन ध्यान रहे कि सीड्स और ड्राइफ्रूट्स लिमिटेड ही खायें

5- डेयरी प्रोडक्ट में लो फैट मिल्क और दही खायें. साथ ही ब्राउन एग और फिश भी खा सकती हैं. मूड हैप्पी करने या मीठे की क्रेविंग होने पर डार्क चॉकलेट खा सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12: शरीर में हो रही है विटामिन बी 12 की कमी, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget