एक्सप्लोरर

Healthy Hair: हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बालों की चाहत? अपने 'फूड रूटीन' में इन 6 पौष्टिक आहारों को जरूर करें शामिल

हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी आहार है. जितना पौष्टिक भोजन किया जाएगा, बालों में उतनी ही चमक और खूबसूरती आती जाएगी.

Food For Healthy Hair: हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बाल किसे नहीं चाहिए होते. हर किसी की ख्वाहिश होती है कि बाल लंबे, मजबूत और घने हों. हालांकि आजकल की लाइफस्टाल और खराब खानपान की वजह से इन दिनों कई लोग बालों की अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे हैं. बालों से जुड़ी दिक्कतें सबसे ज्यादा युवाओं में देखी जा रही है. युवा तरह-तरह के प्रोडक्ट के बहकावे में आकर अपने बालों की क्वालिटी खो रहे हैं. बाल देखभाल मांगते हैं और अच्छा एवं स्वस्थ आहार मांगते हैं, अगर ये दोनों चीज़ें समझ ली जाएं तो परेशानियां काफी हद तक खत्म हो सकती है.

हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी आहार है. जितना पौष्टिक भोजन किया जाएगा, बालों में उतनी ही चमक और खूबसूरती आती जाएगी. हम जो खाते हैं वही हमारे बालों पर असर डालता है, फिर चाहे अच्छा खाएं या खराब. हम यहां कुछ पौष्टिक आहार की सूची दे रहे हैं, जिनके सेवन से आपको अपने बालों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.  
 
1. ग्रीन टी: अगर आपकी स्कैल्प ड्राय है तो बालों में डैंड्रफ होने का खतरा रहेगा. ज्यादा डैंड्रफ कई बार बालों के झड़ने का कारण बनता है. स्कैल्प के रूखेपन को खत्म करने के लिए आपको रोजाना एक कप ग्रीन टी पीने की जरूरत है. ये विटामिन A से भरपूर होती है, जो सीबम उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मददगार है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है. 

2. चिया के बीज: चिया के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. ये बीज बालों को स्वस्थ बनाने और बढ़ने में मदद करते हैं. चिया के बीज पॉवपफुल विटामिन और मिनरल्स जैसे- फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम से भी भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में सहायक हैं. एक चम्मच चिया के बीजों को सुबह दूध या गर्म पानी में मिलाएं और इसका सेवन करें. 

3. पालक: पत्तेदार पालक बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. न सिर्फ बालों के स्वास्थ्य बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए पालक फायदेमंद हैं. बालों के लिए पालक जैसी अन्य हरी सब्जियां भी खाई जा सकती हैं. क्योंकि हरी सब्ज़ियों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. साथ ही साथ ये विटामिन A और C से भरपूर होता है, जो बालों को चमक प्रदान करता है.

4. नारियल का तेल: नारियल के तेल में कई गुण हैं. फटे पैर हों या रूखी त्वचा, नारियल का तेल कई कमियों को दूर करने में मददगार है. नारियल का तेल बालों को एक स्मूद टेक्सचर देता है. स्कैल्प को हाइड्रेट करता है. नारियल के तेल में फैटी एसिड होते हैं. ये फैटी एसिड बालों की ग्रोथ में सुधार करने और जड़ों को मजबूत रखने का काम करता है. 

5. टमाटर: टमाटर विटामिन A और C से भरपूर होते हैं, जो बालों की तेजी से ग्रोथ करने और स्प्लिट एंड्स को खत्म करने में मदद करते हैं.

6. अंडे: प्रोटीन बालों की ग्रोथ और मजबूती में जरूरी भूमिका निभाता है. अंडा प्रोटीन का एक बड़ा सोर्स है. ये विटामिन B या बायोटिन से भी भरपूर होते हैं. अंडे बालों को बेहतर करने और इन्हें बढ़ने में मदद करते हैं. क्योंकि ये विटामिन A और D, फोलेट, सेलेनियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं. इसके अलावा, एगयॉक यानी जर्दी आपके बालों में नमी और चिकनाई बनाए रखने में मदद करती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या है लिपोएडेमा? महिलाओं को कैसे चपेट में लेती है ये 'खतरनाक बीमारी', जान लें लक्षण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget