एक्सप्लोरर

Zinc Food Source: ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, जानिए शरीर में Zinc की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

Zinc Rich Food: शरीर में ज़िंक की कमी होने पर कई परेशानियां होने लगती हैं. आपको इन लक्षणों से पता लग जाएगा कि आपकी बॉडी में जिंक की कमी है. दवाओं की जगह आप डाइट से भी ज़िंक की कमी पूरा कर सकते हैं. 

Zinc Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़िंक (Zinc) जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. ज़िंक इम्यूनिटी मजबूत (Strong Immunity) बनाने में भी मदद करता है. ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल करने से लेकर हार्ट (Heart), स्किन (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी ज़िंक काफी जरूरी है. घाव भरने और डीएनए (DNA) बनाने में भी जिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हमारे शरीर में अपने आप से ज़िंक नहीं बनता लेकिन आप डाइट (Foods For Zinc) से ज़िंक की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं. जानते हैं शरीर में ज़िंक की कमी होने पर क्या लक्षण (Zinc Deficiency)  नज़र आते हैं और आप किन चीजों से ज़िंक की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Zinc Food Source: ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, जानिए शरीर में Zinc की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

जिंक की कमी के लक्षण (Zinc Deficiency Symptoms)
1- आपका वजन कम होना 
2- स्वाद और गंध कम पता चलना
3- मानसिक स्वास्थ्य पर असर
4- ज्यादा कमजोरी महसूस होना
5- बालों का झड़ना
6- जख्म का देरी से भरना
7- बार-बार दस्त होना
8- भूख में कमी आना

Zinc Food Source: ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, जानिए शरीर में Zinc की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

ज़िंक की कमी पूरी करने के प्राकृतिक स्रोत (Natural Food Source Of Zinc)

1- अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी में आपको भरपूर ज़िंक मिलेगा. कई लोग अंडे का पीला हिस्सा नहीं खाते लेकिन ज़िंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको ये खाना चाहिए. अंडे के पीले हिस्से में ज़िंक, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटमिन बी12, थाइमिन, विटमिन बी6, फोलेट और पैंथोनिक एसिड पाया जाता है. 

2- मूंगफली- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप मूंगफली भी खा सकते हैं. मूंगफली में आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर भी होता है. 

Zinc Food Source: ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, जानिए शरीर में Zinc की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

3- तिल- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए तिल का इस्तेमाल करें. तिल में ज़िंक, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और बी कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व होते हैं. इसमें फोलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है. 

4- लहसुन- ज़िंक लहसुन में भी पाया जाता है. ज़िंक की कमी होने पर आपको रोज लहसुन की एक कली खाएं, इससे शरीर में विटामिन ए, बी और सी, आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पहुंचते हैं. 

5- मशरूम- ज़िंक की कमी होने पर डाइट में मशरूम शामिल करें. मशरूम में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं. 

6- तरबूज के बीज- तरबूज के बीज खाने के कई फायदे हैं. इनमें भरपूर मात्रा में जिंक, पोटैशियम और कॉपर पाया जाता है. तरबूज के बीज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है. आप सीजन पर तरबूज के बीजों धोकर सुखा लें और उन्हें अपनी डाइट में शामिल करें. 

Zinc Food Source: ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, जानिए शरीर में Zinc की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

7- काजू- ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. काजू में काफी जिंक, कॉपर, विटामिन K, विटामिन A और फोलेट काफी मात्रा में होता है. काजू मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड का भी बड़ा स्रोत है. हार्ट को हेल्दी रखने और गुड फैट बनाने के अलावा काजू आपके ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है.  

8- दही- दही पेट के लिए बहुत हेल्दी होता है. दही में गुड क्टीरिया होते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन भी मजबूत बनता है. दही में जिंक भी अच्छी मात्रा में होता है. आपको दही जरूर खाना चाहिए. 

Zinc Food Source: ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, जानिए शरीर में Zinc की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

9- फलियां- फलियों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है. सेम, बीन्स या दूसरी फलियां खाने में शामिल कर सकते हैं. फलियां जिंक का अच्छा स्रोत हैं. इनमें फैट और कैलोरी कम होते हैं जबकि प्रोटीन और फाइबर ज्यादा पाया जाता है. 

10- छोले- ज़िंका अच्छा स्रोत छोले भी हैं. आप सफेद छोले अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इनमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और दूसरे पोषक तत्व काफी पाए जाते हैं. जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप छोले उबालकर या सब्जी बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा चने और मसूर दाल भी ज़िंक का अच्छा सोर्स है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Healthy Bones: हड्डियों को मजबूत बनाना है तो डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget