एक्सप्लोरर

Yezo Virus: जापान में नई संक्रामक बीमारी की खोज, जानिए इंसानों के लिए कितनी है खतरनाक

शोधकर्ताओं का कहना है कि कम से कम सात लोग इस नए वायरस से 2014 से संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन कोई भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

कोरोना वायरस महामारी के बीच जापान में शोधकर्ताओं ने एक नए वायरस की पहचान की है. ये रहस्मयी वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है और बीमारी की वजह बन सकता है. Hokkaido University के शोधकर्ताओं ने कहा है कि ये अज्ञात वायरस संक्रामक टिक कीड़े के काटने से फैलता है.

जापान में 'येजो वायरस' की खोज

रिसर्च के मुताबिक अज्ञात वायरस का नाम 'येजो वायरस' दिया गया है. 2019 में पहली बार येजो वायरस की पुष्टि 41 वर्षीय शख्स में हुई थी. उसे पांव में दर्द और बुखार की समस्या के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि Hokkaido के जंगल में चलते हुए टिक कीड़े ने शख्स को काट लिया था. इलाज के दो सप्ताह बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. पिछले साल भी टिक कीड़े से काटे जाने का मामला सामने आ चुका है. समान लक्षमों के साथ दूसरे शख्स को भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

संक्रामक वायरस के लक्षण

पहले येजो वायरस के स्रोत का पता अज्ञात था, लेकिन विशेषज्ञ आखिरकार ढूंढने में सफल रहे कि ये कैसे फैलता है. लक्षणों के साथ-साथ खून में प्लेटलेट्स और ल्यूकोसाइट्स का कम होना इसके प्राथमिक लक्षणों में शामिल हैं. होक्काइडो यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर जूनोसिस कंट्रोल के वायरोलॉजिस्ट Keita Matsuno की अगुवाई में दो मरीजों के ब्लड सैंपल पर जेनेटिक परीक्षण किया गया. नतीजे में संक्रामक नए वायरस की पुष्टि हुई. नेचर कम्यूनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक शोधकर्ता उन मरीजों के ब्लड सैंपल में वायरस के सबूत की तलाश कर रहे हैं जिनको समान लक्षण थे और 2014 से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

उन्होंने येजो वायरस के सबूत की पुष्टि कम से कम पांच अन्य लोगों में की, सभी लोगों को तेज बुखार, ब्लड प्लेटलेट्स और व्हाइट ब्लड सेल्स की कमी थी. Matsuno ने ये भी साबित किया कि कम से कम 'सात लोग जापान में इस नए वायरस से संक्रमित हुए थे लेकिन किसी की भी मौत का मामला अब तक सामने नहीं आया है.'

Navratri 2021: व्रत तोड़ते समय रखें कुछ बातों का ध्यान, इस तरह की होनी चाहिए डाइट

Navratri 2021: इस नवरात्री अपनी बॉडी करें Detox, अपनाएं ये तरीकें और शरीर से बाहर निकालें टॉक्सिन्स

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Choking: कुरकुरे के टुकड़े ने ली युवक की जान! Food Choking कितना खतरनाक, कैसे बचाई जा सकती है जान?
कुरकुरे के टुकड़े ने ली युवक की जान! Food Choking कितना खतरनाक, कैसे बचाई जा सकती है जान?
Best Sugar Options: वजन घटाने के लिए छोड़ रहे हैं शुगर, मीठे की जरूरत के लिए ये हैं हेल्दी ऑप्शन
वजन घटाने के लिए छोड़ रहे हैं शुगर, मीठे की जरूरत के लिए ये हैं हेल्दी ऑप्शन
Ebola Virus: इबोला का नया स्ट्रेन ग्लोबल इमरजेंसी घोषित, इससे भारत को कितना डरना चाहिए?
इबोला का नया स्ट्रेन ग्लोबल इमरजेंसी घोषित, इससे भारत को कितना डरना चाहिए?
Oral Health: बार-बार सूज रहे मसूड़े या खराब रहती है ओरल हेल्थ तो न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं बांझपन की शिकार
बार-बार सूज रहे मसूड़े या खराब रहती है ओरल हेल्थ तो न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं बांझपन की शिकार

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
IPL 2026 Final: बेंगलुरु और गुजरात का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?
RCB और GT का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
Video: लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
लॉन्चिंग करते ही रॉकेट में हुआ जोरदार धमाका, वीडियो देख जेफ बेजोस भी रह गए दंग
How To Remove Skin Tanning: तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद
तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद
Embed widget