एक्सप्लोरर

Maggots: इस बीमारी में मरीज का पैर खा गए कीड़े, गरीब के लिए डॉक्टर बने भगवान

मानव बॉडी खुद की रक्षा करने में सक्षम है, लेकिन कभी कभी परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि वह चाहकर भी अपने शरीर की रक्षा नहीं कर पाता. नोएडा में एक गरीब लाचार ऐसा ही सामने आया.

Noida: ह्यूमन बॉडी कुदरत का बनाया हुआ नायाब नमूना है. इसमें दिल से लेकर दिमाग तक और बाकी सब कुछ बेजोड़ है. मानव बॉडी खुद की रक्षा करने में सक्षम है. लेकिन कभी कभी परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि वह चाहकर भी अपने शरीर की रक्षा नहीं कर पाता. नोएडा में एक गरीब लाचार ऐसा ही सामने आया.

शख्स के पैर को सैकड़ों की संख्या में कीड़े (maggots) खाने में लगे हुए थे. मजबूरी से लाचार व्यक्ति भयानक पेन और शरीर से खोता एक पार्ट सहता रहा, लेकिन चाहकर भी अपना इलाज नहीं करा पाया. नोएडा के फेमस अस्पताल के डॉक्टर उसकी मदद को आगे आए. उन्होंने उसका ट्रीटमेंट कर स्वस्थ कर दिया. हालांकि पीड़ित व्यक्ति का आधे से अधिक पैर को खा लिया है. ट्रीटमेंट करने वाले डॉक्टर बताते हैं कि यह बीमारी बेहद भयानक है. जरा सी लापरवाही से शरीर के किसी भी अंग को कीड़े खा सकते हैं.

जब अस्पताल आया, पैर पूरी तरह सड़ चुका था
उत्तरप्रदेश में नोएडा के सेक्टर137 स्थित Felix Hospital के चेयरमैन डॉक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि पैरों में कीड़े पड़े एक व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर आए. उसका दाहिना पैर पूरी तरह सड़ चुका था. कीड़े पैर से अलग होकर गिर रहे थे. काफी संख्या में कीड़े उसके पैरों को खा रहे थे. पूछने पर पता चला उसका नाम अजय है. उसे तुरंत ही हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. फ्री ट्रीटमेंट करने के निर्देश हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन को दे दिए. अजय को आठवें तल पर भर्ती किया गया है। प्लास्टिक सर्जन डॉ. मयंक मंगल की देखरेख में एक पैनल का गठन किया गया. भर्ती करने के बाद पैर से सभी कीड़े निकाल दिए गए हैं. खराब हिस्से को निकालकर ड्रेसिंग कर दी गई है. उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर पैर की सर्जरी की जाएगी. 

घरवाला कोई साथ नहीं
अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि मरीज को कुछ लोग लेकर आए थे. उन्होंने ही इलाज करने की रिक्वेस्ट की. उसका अपना कोई नहीं है. परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.

पहले जख्म हुए, बाद में बन गई नेक्रोसिस
डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि बॉडी के किसी भी हिस्से में उतकों या कोशिकाओं की मौत नेक्रोसिस कहलाती है. मरीज की हिस्ट्री जानने पर जानकारी हुई है कि पहले उसे मामूली जख्म हुआ था। पैसे न होने के कारण जख्म बढ़ता चला गया. बाद में उसे नेक्रोसिस बीमारी हो गई. इसी बीमारी के कारण पैर सड़ने लगा. उसमें कीड़े पड़ने लगे. यदि उसे अभी ट्रीटमेंट नहीं मिलता तो कीड़े उसका पूरा पैर खा जाते. डॉक्टरों की टीम मरीज की निगरानी कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Long Covid Symptoms: कोरोना वायरस ने दो साल तक दिया दर्द, जानें रिसर्च में क्या-क्या आया सामने

Diabetes and Tea Relation: डाइबटीज के खतरे को कम कर सकती है ये 4 कप चाय, जानिए यहां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget