एक्सप्लोरर

World Kidney Day 2021: आज मनाया जा रहा 'विश्व किडनी दिवस', इन वजहों से होती हैं किडनी से जुड़ी बीमारियां

हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार के दिन विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनिया में लगातार बढ़ रही किडनी की बीमारियों के मामले को रोकना है. इसके लिए विश्व किडनी दिवस पर कई प्रकार के जागरुकता अभियान का आगाज किया जाता है.

नई दिल्लीः आज दुनियाभर में विश्व किडनी दिवस मनाया जा रहा है. दरअसल मार्च के दूसरे गुरुवार के दिन विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है. दुनियाभर में इसकी शुरुआत साल 2006 में हुई थी. इसे इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन ने मिलकर 66 देशों में शुरू किया था.

विश्व किडनी दिवस का उद्देश्य दुनिया में लगातार बढ़ रही किडनी की बीमारियों के मामलों को रोकना है. इसके लिए विश्व किडनी दिवस पर कई प्रकार के जागरुकता अभियान का आगाज किया जाता है. जिससे लोगों और दूर-दराज के क्षेत्र में रह रहे लोगों को किडनी की बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है.

किडनी की बीमारी के कारण

आमतौर पर हमारे देश में ज्यादातर लोग शराब पीने के आदी हो जाते हैं. जिससे कि हमारे शरीर में इसका सबसे ज्यादा बूरा असर किडनी पर पड़ता है. वहीं, मांस का अधिक सेवन करने से भी किडनी में शिकायत आती है. इसके अलावा पानी कम मात्रा और नमक की ज्यादा मात्रा का सेवन भी किडनी के लिए नुकसानदायक होता है. इनके अलावा दर्दनाशक दवाओं का अधिक सेवन और धूम्रपान करने से भी किडनी पर बूरा असर पड़ता है.

किडनी की बीमारी के लक्षण

किडनी के दिक्कत होने की दशा में पैरों और आंखों के नीचे सूजन देखी जा सकती है. इसके अलावा किसी काम को करने या फिर चलने पर जल्दी थकान और सांस फूलने की शिकायत आम बात होती है. किडनी के खराब होने की स्थिति में रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है. किडनी की बीमारी होने पर मनुष्य में भूख नहीं लगने और हाजमा ठीक नहीं होने की शिकायत देखी गई है. वहीं, खून की कमी से शरीर पीला पड़ने लगता है.

किडनी की बीमारी से बचाव

फिलहाल किडनी रोगों से बचने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में काफी बदलाव करने पड़ सकते हैं. किडनी की समस्या को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और वजन कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है. वहीं, रोजना 8 से 10 गिलास पानी का सेवन हमारी किडनी को स्वस्थ रखते हैं. इसके अलावा खाने में फल और हरी सब्जियां का ज्यादा इस्तेमाल किडनी के लिए लाभकारी साबित होता है.

इसे भी पढ़ेंः Health tips: क्या आपको खाली पेट दूध पीना चाहिए? जानिए विशेषज्ञों की राय

Health Tips: खूबसूरती पर न लगने दें ब्लैकहेड्स का धब्बा, अपनाएं ये उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Embed widget