एक्सप्लोरर

आसपास मौजूद इन चीजों से बहरे हो रहे हैं आप, हियरिंग लॉस से बचने के लिए ये हैं पांच आसान तरीके

WHO के अनुसार, 12 से 35 साल की उम्र के करीब 4.3 करोड़ किशोर और युवा कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे हैं.इनमें करीब 50% तो सिर्फ स्मार्टफोन,म्यूजि़क प्लेयर जैसे डिवाइस की वजह से इसका शिकार बने हैं.

Hearing Loss : आज 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे (World Hearing Day) मनाया जा रहा है. इसका मकसद लोगों को बहरेपन से बचाना है. एडवांस टेक्नोलॉजी, स्मार्टफ़ोन, हेडफोन-ईयरफोन, हाई पावर म्यूजि़क सिस्टम के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से युवा तेजी से बहरेपन का शिकार बन रहे हैं. दो साल पहले आई WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, 12 से 35 साल की उम्र के करीब 4.3 करोड़ किशोर और युवा कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे हैं.

ऐसा ही चलता रहा तो साल 2050 तक 4 में से एक व्यक्ति की सुनने की क्षमता कमजोर हो सकती है. तेज शोर के कारण बहरेपन (Deafness) का कोई इलाज नहीं है. इसका एकमात्र तरीका बचाव ही है. ऐसे में चलिए जानते हैं आसपास मौजूद कौन-कौन सी चीजें बहरा बना सकती हैं, हियरिंग लॉस से बचने के 5 सबसे आसान तरीके क्या हैं...

बहरेपन का कारण

1. लंबे समय तक तेज आवाज में इयरफोन या इयरबड्स लगाकर सुनना.

2. ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) हमारी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. ट्रैफिक की शोरगुल, फैक्ट्रियों की आवाजें, हाई वॉल्यूम म्यूजिक या अन्य चीजें

3. बहुत ज्यादा हाई वॉल्यूम पर म्यूजिक सुनना

4. फोन और कंप्यूटर का साउंड भी आवाज सुनने की क्षमता पर असर डाल सकता है.

5. शोरगुल वाला माहौल

6. उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. यह एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसमें हमारी सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

आकाश हेल्थकेयर के ENT सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अभिनीत शर्मा ने बताया कि युवाओं में लंबे समय तक या तो मनोरंजन या पढ़ाई के लिए हेडफोन का इस्तेमाल हियरिंग लॉस का बड़ा कारण बन रहा है. इसके अलावा हााई इंटेंसिटी साउंड जैसे शादी में बजने वाला डीजे. इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि जो हाई डायबिटिक या हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, ऐसे लोगों में भी कान के नसें  कमजोर होने का रिस्क ज्यादा होता है.

हियरिंग लॉस से बचने के लिए पांच आसान तरीके

1. ईयरफोन-इयरबड्स का कम इस्तेमाल

डॉक्टर्स का कहना है कि इयरफोन या इयरबड्स से निकली ध्वनि की तरंगें हमारे कानों तक पहुंचती हैं, जिससे कान के परदे में कंपन होने लगता है. यह कंपन कान के कॉक्लिया तक पहुंचती है, जो कान के आंतरिक भाग में होती है. इसकी सुनने में अहम भूमिका होती है. इससे हियरिंग सेल्स को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में ईयरफोन-इयरबड्स का इस्तेमाल कम करें और इसका साउंड कम ही रखें.

2. शोरगुल से बचें

ट्रैफिक का शोर, अलार्म घड़ी, वॉशिंग मशीन, सामान्य बातचीत सभी 60-80 डेसीबल में आते हैं. 85 डेसिबल से कम आवाज अगर कम से कम 8 घंटे तक सुनते हैं तो सुरक्षइत होता है. बाइक  या ट्रक की आवाज, एक दूरी पर रखा म्यूजिक सिस्टम 95-100 डेसीबल के दायरे में होते हैं. इनसे बचकर ही रहें.

3. मोबाइल फोन पर ज्यादा बात न करें

मोबाइल  फोन पर बात करने या गाने सुनने के लिए 60-60 के नियम का पालन करना चाहिए. दिन में 60 मिनट यानी 1 घंटे से ज्यादा कान पर लगाकर मोबाइल फोन से बात न करें. इसकी अधिकतम तीव्रता 60% से कम ही रखें.

4. खानपान का सही ख्याल रखें

खानपान में मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड को शामिल करें. मैग्नीशियम फ्री रेडिकल्स व तेज शोर से होने वाले नुकसान से नर्वस सिस्टम और कान की संवेदी कोशिकाओं को बचाने में मदद करता है. पोटैशियम सुनने में मददगार कान के आंतरिक भाग में मौजूद द्रव्य को संतुलित रखने का काम करता है. ज़िंक शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर कान में इंफेक्शन और सीटी की आवाज बढ़ने से रोकता है. वहीं, ओमेगा-3 फैटी एसिड उम्र से जुड़े  बहरेपन को कम करने में हेल्दी फैट के तौर पर काम करता है.

5. धूम्रपान से बचें

बहरनेपन का कारण धूम्रपान भी हो सकता है. यह परिसंचरण तंत्र (Circulatory System) के जरिए सुनने की क्षमता प्रभावित करता है. इसके अलावा कान में रुई न डालें. सफ़ाई करने या खुजली होने पर ईयरबड, चाबी या अन्य कोई चीज कान में डालने से बचें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget