एक्सप्लोरर

World Alzheimer's Day 2024: कितनी खतरनाक है अल्जाइमर की बीमारी? जानें क्या होते हैं शुरुआती संकेत

अगर उम्र बढ़ने के साथ आप याददाश्त संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो आपको अल्जाइमर का खतरा हो सकता है. समय रहते इसके लक्षणों को पहचान कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

 World Alzheimer's Day 2024: अल्जाइमर (Alzheimer) नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारी है जो सीधा दिमाग (brain)को प्रभावित करती है. आमतौर पर अल्जाइमर उम्र बढ़ने के साथ होता है लेकिन गलत लाइफस्टाइल के चलते आजकल ये बीमारी कम उम्र के लोगों को भी शिकार बना रही है. देखा जाए तो अल्जाइमर मनोभ्रंश संबंधित बीमारी डिमेंशिया का ही एक रूप है जिसमें इंसान अपने आस पास की चीजों और बातों को भूलने लगता है.

अल्जाइमर बीमारी के लिए जनता को जागरूक करना और इससे जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस (World Alzheimer Day) मनाया जाता है. चलिए आज जानते हैं कि अल्जाइमर क्या है और इसके शुरुआती संकेत क्या होते हैं.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

क्या है अल्जाइमर?
अल्जाइमर में मस्तिष्क की कोशिकाओं का एक दूसरे से जुड़ाव कम हो जाता है जिससे व्यक्ति के मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है. इस दौरान नर्वस सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता और व्यक्ति की सोचने और समझने की क्षमता कम हो जाती है. इसके फलस्वरूप व्यक्ति भूलने लगता है, वो फैसले नहीं कर पाता, रास्ता भटक जाता है, बोलने में अटकने लगता है आदि.

अल्जाइमर रोग में मरीज चीजों, समय और व्यक्तियों को याद रखने में नाकाम हो जाता है. अल्जाइमर का कोई ज्ञात और ठोस कारण अभी पता नहीं है लेकिन कहा जाता है कि कुछ मामलों में ये अनुवांशिक भी होता है.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

अल्जाइमर के शुरुआती संकेत 
अल्जाइमर के कई शुरुआती संकेत है जिसके आधार पर इस बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति बार बार चीजों को भूल रहा है, उसे पुरानी के साथ साथ नई चीजों को भी याद रखने में कठिनाई हो रही है तो ये अल्जाइमर के शुरूआती संकेत हो सकते हैं. इसके साथ साथ कुछ भी बोलने के लिए उसे शब्द नहीं मिल रहे हैं और वो अटक अटक कर बोल रहा है तो ये भी अल्जाइमर के संकेत हैं.

किसी की पर्सनैलिटी में एकाएक परिवर्तन आ रहा हो, वो उलझा हुआ दिख रहा हो, चीजों को समझने की कोशिश कर रहा हो तो ये अल्जाइमर के लक्षण हैं. अगर कोई रास्ता भूल रहा है, दिशाओं का भटकाव हो रहा है तो समझ सकते हैं कि अल्जाइमर असर करने लगा है. अल्जाइमर का पता लगाने के लिए ब्लड और यूरिन टेस्ट करवाया जाता है. इसके मैनेजमेंट के लिए ब्रेन इमेजिंग, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि से मदद मिलती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ALERT! किचन में रखा बर्तन साफ करने वाला स्क्रब कर सकता है किडनी खराब, जानें हो सकता है कितना खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget