एक्सप्लोरर

World Aids Day 2023: आज भी लाइलाज और खतरनाक बीमारी है एड्स, जानें इससे कैसे बचें

एड्स और HIV संक्रमण को लेकर आज भी कई गलतफहमियां हैं. इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है इस बीमारी के बारें में सही जानकारी होना. इसकी जागरुकता के लिए हर साल 1 दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है.

World Aids Day 2023 : एड्स आज भी एक लाइलाज जानलेवा बीमारी है. Aids (Acquired Immune Deficiency Syndrome) का खतरा दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है. HIV (Human Immunodeficiency Virus) की वजह से होने वाली इस बीमारी को लेकर जागरुकता और बचाव को लेकर सावधान करने हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World Aids Day 2023) मनाया जाता है. आइए जानते हैं कितनी खतरनाक है एड्स की बीमारी...
 
एड्स क्या है
एड्स, एचआईवी वायरस से संक्रमण की वजह से होने वाला रोग है. यह प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाकर शरीर की क्षमता को कमजोर बना देता है. यौन से फैलना वाला इंफेक्शन (STI) के अलावा ये संक्रमण संक्रमित खून चढ़ाने, संक्रमित व्यक्ति को लगे इंजेक्शन के इस्तेमाल, गर्भावस्था या स्तनपान से मां से इसके बच्चे में खतरा देखने को मिलता है. 
 
HIV इंफेक्शन है या नहीं, कैसे पता करें
1. एचआईवी संक्रमण या एड्स की पुष्टि खून की जांच से होती है. हालांकि, कुछ लक्षणों के जरिए भी इसकी पहचान की जा सकती है.
2. एचआईवी से संक्रमित लोगों में वायरस के शरीर में आने के 2-4 हफ्ते में फ्लू जैसी बीमारी होने लगती है. इसके अलावा बुखार, सिरदर्द,मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गले में खराश और मुंह में घाव और वजन कम होना भी इस बीमारी का लक्षण माना जाता है.
3. अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए तो खून में वायरल लोड बढ़ती है.जिससे ये बीमारी खतरनाक हो सकती है.
 
एड्स का खतरा सबसे ज्यादा किसे होता है
1. असुरक्षित यौन संबंध बनाने से कोई भी एचआईवी के संपर्क में आ सकते हैं.
2. संक्रमित व्यक्ति का खून लेने से संक्रमित होने का खतरा हो सकता है.
3. गर्भावस्था या प्रसव के दौरान या स्तनपान के दौरान संक्रमित मां से बच्चों में संक्रमण जा सकता है. गर्भावस्था में जांच के दौरान एचआईवी टेस्ट से इस खतरे को कम करने की कोशिश हो सकती है.
 
HIV संक्रमण से बचाव 
1. एचआईवी संक्रमण को रोकने अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है. हालांकि, कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स में एचआईवी या एड्स के इलाज के ट्रायल का भी जिक्र मिलता है. फिर भी एड्स लाइलाज बीमारी है.
2.  हाथ मिलाने, संक्रमित व्यक्ति के छींकने-खांसने से निकलने वाली ड्रॉपलेट, संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने से ये संक्रमण नहीं फैलता है, इसलिए ऐसे लोगों से भेदभाव न करें.
3. खुद को इस संक्रामक से बचाने की कोशिश करें और दूसरों को भी जागरुक करें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget