एक्सप्लोरर

क्या आपको भी जेल जैसा लगता है ऑफिस, इसकी वजह साइकोपैथ बॉस तो नहीं? रिसर्च में हुआ खुलासा

स्टडी में सामने आया कि काॅर्पोरेट बाॅस में साइकोपैथ के पांच में से एक में लक्षण हो सकते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि बाॅस के व्यवहार का असर वर्क एनवायरनमेंट पर पड़ता है.

वर्कप्लेस, एक ऐसी जगह जहां हर कोई प्रोफेशनल अपने दिन का अ​धिकांश समय गुजरता है. लेकिन कई बार यहां सिचुएशन टेंस हो जाती है. वर्क कल्चर इस कदर टाॅ​क्सिक एनवायरनमेंट में बदल जाता है कि ऑफिस एक जेल की तरह महसूस होने लगता है. इसके पीछे वजह कुछ भी सकती है. लेकिन हाल ही में सामने आई रिसर्च में दावा किया गया है कि ऐसा बाॅस के साइकोपैथ (मनोरोगी) ​​डिसऑर्डर के जूझने से भी हो सकता है. आ​खिर रिसर्च क्या कहती है और कब ऑफिस एक जेल में बदलता हुआ फील होता है, आइए जानते हैं...

जेल में कैसे बदल रहा ऑफिस?

एक स्टडी में सामने आया कि काॅर्पोरेट बाॅस में पांच में से एक में साइकोपैथ (मनोरोगी) के लक्षण हो सकते हैं. जेल में कैदियों में भी इसी दर से मनोरोगी सामने आते हैं. बाॅस के बिहेवियर का असर वर्क एनवायरनमेंट पर पड़ता है. ऐसे में स्टडी में सामने आए आंकड़ों पर गाैर किया जाए तो वर्कप्लेस का माहाैल जेल जैसा होता जा रहा है. वहीं सामान्य लोगों में 100 में से एक में साइकोपैथ के लक्षण दिखाई देते हैं.

ऐसे की गई रिचर्स

रिसर्चर्स ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट में काम करने वाले 261 प्रोफेशन पर स्टडी की. इस दाैरान रिसर्चर्स ने पाया कि 21 परसेंट में सहानुभूति की कमी, इनसिंसेरिटी, चार्म और सेल्फिशनेस जैसे लक्षण थे. ये लक्षण वर्कप्लेस पर अनइथिकल बिहेवियर, मैनिपुलेशन और टाॅ​क्सिक वर्क एनवायरनमेंट का कारण बन सकते हैं. 

क्यों आ रही दिक्कत?

काॅर्पोरेट में आ​खिर इस तरह की दिक्कत क्यों आ रही है. इसको लेकर भी रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में बताया है. स्टडी के अनुसार कंपनियां प्रोफेशनल के रिक्रूमेंट के दाैरान योग्यता पर ध्यान देती हैं, लेकिन पर्सनालिटी पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता. ऐसे में स्मार्ट और आक​र्षित लगने वाले मनोरोगी चयनित कर लिए जाते हैं, जो बाद में वर्कप्लेस पर मुसीबत पैदा कर सकते हैं.

ये हो सकता है समाधान

रिसर्चर्स का मानना है कि कंपनियों को रिक्रूटमेंट करने से पहले कैंडिडेट्स के करेक्टर को परखना चाहिए. इसके बाद क्वालिफिकेशन की जांच होनी चाहिए. इससे कंपनियां मनोरोगी पेशेवर की भर्ती से बच सकती हैं. इसको लेकर रिसर्चर्स की ओर से एक टूल भी तैयार किया गया है, जो रिक्रूटमेंट के दाैरान कंपनियों की मदद कर सकता है.

साइकोपैथ व्यक्ति में दिख सकते हैं ये लक्षण

  • जरूरत से ज्यादा गुस्सा आना और आक्रामक स्वभाव.
  • मन में कानून या समाज का कोई डर नहीं होता.
  • हिंसा या अपराध करने के बाद मन में कोई पछतावा भी नहीं होता.
  • किसी की परवाह न करना और इमोशन कम होना.
  • हिंसा को देखकर खुश होना.
  • 10 से 12 साल की उम्र पार करते ही अपराध करने की तरफ बढ़ना.
  • किसी बात पर अचानक गुस्सा होना और व्यवहार में बदलाव आना.
  • दूसरे व्यक्ति के दुख या दर्द को न समझना.

ये भी पढ़ें: ये 7 लक्षण दिखें तो समझ लेना आपके लाडले को हो गई डायबिटीज, तुरंत बुक करें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget