एक्सप्लोरर

पांच साल से बिस्तर पर थी, घुटना प्रत्यारोपण से चल पड़ी महिला

नई दिल्ली: जेपी हॉस्पिटल के ऑथोर्पेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चिकित्सकों की टीम ने एक ऐसी महिला का सफल इलाज किया जो पिछले करीब पांच साल से बिस्तर पर ही लेटी रहती थी. अब घुटना प्रत्यारोपण के बाद महिला अपने पैरों पर चलने लगी है. 75 वर्षीय महिला उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली है. जेपी हॉस्पिटल के ऑथोर्पेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. संजय गुप्ता ने कहा, "मरीज को गठिया बाई बीमारी थी. इस बीमारी में मरीज के शरीर के जोड़ खराब होने लगते हैं. जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न हो जाती है. अगर समय पर मरीज को इलाज न मिले तो धीरे-धीरे बीमारी इतनी गंभीर हो जाती है कि जोड़ काम करना बंद कर देते हैं और इसके कारण जोड़ सीधे नहीं होते हैं. इस महिला के साथ भी यही हुआ. करीब 20 साल पूर्व से महिला के घुटनों के जोड़ खराब होने लगे. धीरे-धीरे बीमारी बढ़ती चली गई और करीब 5 साल पहले मरीज के दोनों घुटनों के जोड़ खराब हो गए." डॉ. संजय गुप्ता के अनुसार, "बीमारी के कारण महिला के कूल्हे के जोड़ भी खराब हो गए. हालत यह हो गई कि सोते समय भी महिला को गठरी की तरह करवट लेटे रहना पड़ता था. मरीज किसी तरह की शारीरिक गतिविधियां नहीं कर पा रही थी और पूरी दिनचर्या बिस्तर पर पूरा करती थी. मरीज का इलाज कॉम्लेक्स ज्वाइंट री कंस्ट्रक्शन एंड कॉरेक्टिव सॉफ्ट टीशू सर्जरी पद्धति से की गई. इसके तहत दो चरणों में चार सर्जरी की गई. दोनों सर्जरी में करीब 2-2 घंटे का समय लगा. पहले एक पैर और फिर दूसरे पैर की सफल सर्जरी कर महिला को नया जीवन प्रदान किया गया." रोगी के परिजनों ने बताया कि घरवाले मरीज के दर्दनाक जीवन को देखकर हमेशा चिंतित रहते थे और बीमारी का इलाज कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनेक डॉक्टरों ने यह बताया था कि अब मरीज की हालत ऐसी हो गई है कि इन्हें ठीक करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है. गौरतलब है कि हर महीने विश्व के अनेक देशों जैसे- यमन, नाइजीरिया, ओमान, ईराक, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफ्रीकी से सैकड़ों रोगी अपनी गंभीर एवं जटिल बीमारियों का इलाज कराने जेपी हॉस्पिटल आते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget