एक्सप्लोरर

Ectopic Pregnancy: क्या होती है एक्टोपिक प्रेगनेंसी? कंसीव करने से पहले जरूर जान लें ये बात

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण सामान्य प्रेगनेंसी से काफी ज्यादा मिलते-जुलते हैं. प्रेगनेंसी कंफर्म होने के एक बार अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए. इससे गर्भ की सही जगह का पता चल जाता है.

Ectopic Pregnancy: प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत पल होता है. प्रेगनेंसी (Pregnancy) में महिलाओं की बॉडी में कई हार्मोनल और फिजिकल बदलाव देखने को मिलते हैं लेकिन खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle) के चलते प्रेगनेंसी में कई कॉम्प्लिकेशंस देखने को मिलती हैं. ऐसी ही एक अस्थायी और फॉल्स प्रेगनेंसी होती है. इसे ही एक्टोपिक प्रेगनेंसी (Ectopic Pregnancy) कहते हैं. असल में यह प्रेगनेंसी नहीं बल्कि मां के जान के लिए खतरा होता है. इसका इलाज सही समय पर न होने पर मां की जान जा सकती है.

एक्टोपिक प्रेगनेंसी क्या होती है

महिला रोग विशेषज्ञ का कहना है कि जब प्रेगनेंसी गर्भाशय को छोड़कर कही और होती है तो इसे मेडिकल टर्म में एक्टोपिक प्रेगनेंसी (Ectopic Pregnancy) कहा जाता है. इसमें ज्यादातर मामले फैलोपियन ट्यूब में होते हैं. फैलोपियन ट्यूब की साइज काफी छोटी होती है.

जब प्रेगनेंसी फैलोपियन ट्यूब में प्लांट होती है, तब फैलोपियन ट्यूब फटने का डर बना रहता है. जिससे ब्लीडिंग हो सकती है और मां की जान को खतरा भी. यही कारण है कि एक्टोपिक प्रेगनेंसी को गर्भपात कराना जरूरी होता है. कई मामलों में ये गर्भपात खुद ही हो जाता है लेकिन कई बार डॉक्टर की मदद लेनी पड़ती है. दुनिया में इसके 2% ही केस सामने आते हैं.

एक्टोपिक प्रेगनेंसी का कारण क्या है

1. 35 साल या उसके बाद प्रेगनेंसी प्लान करने से

2. पेल्विक या एब्डोमिनल एरिया की पहले सर्जरी हुई है तो एक्टोपिक प्रेगनेंसी का डर रहता है.

3. पेल्विक एरिया में सूजन

4. कई बार गर्भपात होने पर भी इसका खतरा रहता है.

5. धूम्रपान करने वाली महिलाओं में भी एक्टोपिक प्रेगनेंसी का खतरा.

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के क्या लक्षण होते हैं

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण सामान्य प्रेगनेंसी से काफी ज्यादा मिलते-जुलते हैं. प्रेगनेंसी कंफर्म होने के एक बार अल्ट्रासाउंड करवाना चाहिए. इससे गर्भ की सही जगह का पता चल जाता है और सही समय पर इसका इलाज हो सकता है.

एक्टोपिक प्रेगनेंसी से कैसे बचें

1. सही उम्र में प्रेगनेंसी प्लान करें

2. प्रेगनेंसी से पहले जांच करवाएं और प्री प्रेगनेंसी काउंसलिंग लें.

3. प्रेगनेंसी से पहले और बाद में अच्छी डाइट रखें.

4. धूम्रपान से बचें.

5. बार-बार गर्भपात का सही वजन जानकर इलाज करवाएं.

6. कंसीव करने के बाद डॉक्टर से मिलकर सलाह जरूर लें.

7. गर्भनिरोधक गोलियां न खाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें

Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget