एक्सप्लोरर

न किट, न डॉक्टर! क्या सिर्फ नमक से जान सकते हैं कि प्रेगनेंट हैं या नहीं?

गांवों और छोटे कस्बों में जहां प्रेगनेंसी किट्स आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं, वहां महिलाएं प्रेगनेंसी कंफर्म करने के लिए कई तरह के देसी तरीकों का सहारा लेती हैं. इनमें नमक विधि भी शामिल है.

Salt Pregnancy Test : प्रेगनेंसी का पता अक्सर दूसरे महीने चलता है. पीरियड्स मिस होने के बाद इसका अंदाजा लगता है. जिसके बाद महिलाएं प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं. इसके लिए यूरिन टेस्ट (Urine Test for Pregnancy) और ब्लड टेस्ट की जरूरत पड़ती है. ज्यादातर महिलाएं प्रेगनेंसी कंफर्म करने के लिए घरेलू लेवल पर टेस्ट करती हैं. इन टेस्ट रिजल्ट पर बहुत सी महिलाओं को भरोसा होता है लेकिन इसके बाद डॉक्टर्स के कंफर्म करने की जरूरत भी पड़ती है.

प्रेगनेंसी का पता लगाने के लिए मेडिकल साइंस ने Home Pregnancy Test Kits बनाए हैं लेकिन घरेलू नुस्खे भी अपनाए जाते हैं. इनमें से एक है नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट. सवाल उठता है कि क्या वाकई नमक से पता चल सकता है कि कोई महिला प्रेगनेंट है या नहीं. आइए जानते हैं...

नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे किया जाता है

इस टेस्ट के लिए सुबह का पहला यूरिन सैंपल, एक साफ कटोरी और थोड़ा सा सामान्य नमक चाहिए. इसे करनेके लिए कटोरी में यूरिन रखकर, उसमें 2-3 चुटकी नमक मिलाएं. 5-10 मिनट तक इंतजार करें. माना जाता है कि अगर नमक मिलाने के बाद दूध जैसा गाढ़ापन या झाग बनता है, तो टेस्ट पॉजिटिव है. अगर कोई खास बदलाव न दिखे, तो टेस्ट नेगिटिव माना जाता है.

क्या नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट सही होता है

मेडिकल एक्सपर्ट्स और गायनोलॉजिस्ट्स का कहना है कि नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट करना साइंटिफिक तौर पर साबित नहीं है. यह सिर्फ एक किचन मिथ है, जिसकी कोई साइंटिफिक रिलायबिलिटी नहीं है. यूरिन में hCG हार्मोन की मात्रा देखकर ही प्रेगनेंसी का सही-सही पता चलता है और इसके लिए होम प्रेगनेंसी टेस्ट किट या लैब टेस्ट ही भरोसेमंद होते हैं.

जब भरोसेमंद नहीं तो क्यों इतना पॉपुलर है ये तरीका

गांवों और छोटे कस्बों में जहां प्रेगनेंसी किट्स (Pregnancy Kits) आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं, वहां महिलाएं इस तरह के देसी तरीकों का सहारा लेती हैं. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी कई बार ऐसे टेस्ट्स को दिखाया जाता है, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ती है. नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट करना भले ही आसान और सस्ता तरीका लगे, लेकिन यह 100% सही और भरोसेमंद नहीं है.अगर आप सच में प्रेगनेंसी को लेकर संदेह में हैं, तो फार्मेसी से प्रेगनेंसी टेस्टकिट लें या गायनोलॉजिस्ट्स से संपर्क करें और ब्लड टेस्ट से कन्फर्मेशन लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget