एक्सप्लोरर

Happy New Year 2023: सर्दियों में खाएं जाते हैं तिल, मूंगफली, गोंद के लड्डू और चिक्की, यहां जानें इनके फायदे और नुकसान

मिठाइयों की दुकानों में मिलने वाली अत्यधिक वसा वाली मिठाइयां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं. लेकिन ये लड्डू और मिठाइयां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती हैं.

सर्दियों के आगमन के साथ ही तिल, मूंगफली, बादाम, गोंद के लड्डू, गजक और चिक्की खाने का प्रचलन रफ्तार पकड़ लेता है. ठंड के मौसम में इन्हें खाने का अलग ही मजा होता है. ये उन तमाम मिठाइयों से बेहतर होती हैं, जो आप अक्सर बाजारों और मिठाइयों की दुकानों पर त्योहारों के मौसम में सजे देखते हैं. मिठाइयों की दुकानों में मिलने वाली अत्यधिक वसा वाली मिठाइयां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं.

लेकिन ये लड्डू और मिठाइयां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती हैं. इन्हें खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि सर्दियों में गर्मी पहुंचाने का काम भी यह मिठाइयां करती हैं. इन्हें घर में बेहद कम समय में आराम बनाया जा सकता है. आप चाहें तो इन मिठाइयों को किसी सफर में साथ भी ले जा सकते हैं. आइए जानते हैं कि तिल, मूंगफली, गोंद के लड्डू और चिक्की खाने से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.

गुड़ मूंगफली के लडडू के फायदे और नुकसान

सर्दी के मौसम में गुड़ के साथ मूंगफली खाने से यानी मूंगफली के लड्डू खाने से आपकी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है. मूंगफली आपके शरीर को गर्मी पहुंचाने का काम करती है, इसलिए सर्दियों के मौसम में इसे किसी भी रूप में खाना फायदेमंद साबित होता है, चाहें तो आप लड्डू बना लें या यूहीं खा लें. इसे खाने से आपका दिल भी स्वस्थ रहता है. सर्दी के मौसम में अगर आप खाना नहीं पचने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो गुड़ और मूंगफली के मिक्सचर से बने लड्डू का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा. हालांकि इसे ज्यादा ना खाएं, क्योंकि फिर आपको गले में खराश, स्किन प्रॉब्लम, पाचन समस्याएं और सांस फूलना जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.  

तिल के लड्डू के फायदे और नुकसान

सर्दियों में शरीर में गर्माहट लाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते. कई बार ज्यादा सर्दी की वजह से बीमार भी पड़ जाते हैं. हालांकि अगर अपनी डाइट में तिल के लड्डू को शामिल करें तो यह निसंदेह फायदेमंद साबित होगा. सर्दियों में तिल के लड्डू खाने से न सिर्फ शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि इम्यूनिटी 

गोंद के लड्डू के फायदे और नुकसान

गोंद के लड्डू हमारे शरीर की कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं. डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को अक्सर ये खाने का सुझाव देते हैं, क्योंकि ये उनकी शारीरिक कमजोरियों को दूर करने का काम करता है. गोंद के लड्डू हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसके अलावा, इम्यूनिटी बढ़ाने, खून की कमी को दूर करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, मासनिक स्वास्थ्य बेहतर करने, जोड़ो के दर्द से राहत और कब्ज के लिए भी यह फायदेमंद है. हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द होना और भोजन का ना पचना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, हार्ट के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. 

चिक्की के फायदे और नुकसान

भारत में चिक्की या गुड़ की पट्टी बहुत लोकप्रिय मिठाई है. आमतौर पर हर किसी को यह पसंद आती है. इसको खाने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं, जैसे स्किन का ग्लो होना, डायबिटीज कंट्रोल में रहना, दिल से जुड़ी समस्याओं का दूर होना, नर्वस सिस्टम का मजबूत होना, शरीर के विकास में मदद मिलना आदि. सभी को सर्दियों में चिक्की खानी चाहिए. हालांकि इसका रोजाना संतुलित सेवन करें, ज्यादा खाने से यह आपके पेट को खराब भी कर सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या नए साल पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी? वैसे जनवरी में कई दिन रहेंगी दुकानों की छुट्टी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget