एक्सप्लोरर

Healthy Drinks: ठंड से हैं परेशान तो इन 7 ड्रिंक्स की लें चुस्कियां, दूर हो जाएगी सर्दी

अगर आप ठंड से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो ग्रीन टी, हर्बल टी से लेकर कहवा तक कई तरह की चाय पी सकते हैं. ये सभी आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ सर्दियों में लगने वाली बीमारियों से भी दूर रखती हैं.

Healthy Teas For Winter: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच न्यू ईयर भी आ रहा है. ऐसे में कोई नहीं चाहता कि वो इस सेलिब्रेशन के मौके पर बीमार पड़ जाए. सर्दियों के इस मौसम में लोग बीमार भी ज्यादा पड़ते, क्योंकि लाख परहेज करने के बावजूद किसी न किसी वजह से सर्दी-जुकाम और छींक की समस्या लग ही जाती है. सर्दी से बचने के लिए ज्यादातर लोग चाय का सहारा लेते हैं. चाय के एक गर्म प्याले से सर्दी से कुछ हद तक राहत मिल जाती है.

हालांकि जब मौसम ठंडा होता है और इम्यूनिटी भी कम रहती है, तब अक्सर ऐसे लोगों को अपनी ड्रिंक्स में जड़ी-बूटियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं. अगर आप ठंड से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो ग्रीन टी, हर्बल टी से लेकर कहवा तक कई तरह की चाय पी सकते हैं. ये सभी आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ सर्दियों में लगने वाली बीमारियों से भी दूर रखती हैं. 

चाय को कैसे बनाएं 'हेल्दी'?

आम तौर पर एक हेल्दी चाय में अच्छे एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो पाचन को ठीक करने और वसा को कम करने का काम करते हैं. हेल्दी टी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करती है. इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड भी होते हैं, जिनमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं. अदरक, दालचीनी, तुलसी, नींबू या चाय मसाले से चाय के औषधीय गुण काफी बढ़ जाते हैं. ऐसी चाय सर्दी और फ्लू को रोकने में भी मदद कर सकती है. इसके अलावा, उसमें मौजूद गुण जैसे- कैफीन, थियोब्रोमाइन, एल-थेनाइन हमारे शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ मस्तिष्क के कार्य को भी बनाए रखते हैं. हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इसका अत्यधिक सेवन किया जाए, क्योंकि कोई भी चीज़ ज्यादा होने पर शरीर को नुकसान दे सकती है. आइए जानते हैं हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में.

ग्रीन टी

हेल्दी ड्रिंक्स में एंटीऑक्सीडेंट के लिए ग्रीन टी सबसे अच्छा सोर्स है. यह शरीर की कोशिकाओं को हाइड्रेट करने में मदद करता है. ग्रीन टी वजन घटाने में भी कारगर है और डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, अल्जाइमर के मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. 

ब्लैक टी

ब्लैक टी दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. हाई ब्लड शुगर लेवल के मरीजों के लिए भी ये एक फायदेमंद ड्रिंक है. इसे सर्दी में पीने से शरीर को ठंड से काफी राहत भी मिलती है. इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन को कंट्रोल करने में भी ब्लैक टी काफी मददगार है. 

हर्बल टी

हर्बल टी का चयन भी हेल्दी ड्रिंक्स के रूप में एक अच्छा ऑप्शन है. ये पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है और मौसमी संक्रमण और ठंड से भी बचाता है.

कहवा

कहवा के बिना कश्मीर में सर्दी का मौसम पूरा नहीं हो सकता. कश्मीर की ठंड में हर कोई कहवा पीता देखा जाता है. यह एक हर्बल टी है, जिसे ग्रीन टी, केसर, दालचीनी और इलायची से तैयार किया जाता है. इस चाय को शहद से मीठा किया जाता है और बादाम के साथ परोसा जाता है. इस चाय में मौजूद साबुत मसाले शरीर को ठंड से बचाने का काम करते हैं. ठंड के मौसम में कहवा पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है.

फिल्टर कॉफी

दक्षिण भारत में फिल्टर कॉफी के बिना सर्दियों का दिन पूरा ही नहीं होता. ग्राउंड कॉफी बीन्स के साथ बनाई जाने वाली फिल्टर कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. कॉफी में कुछ मात्रा में खनिज भी पाया जाता है. सर्दियों के मौसम में फिल्टर कॉफी पीने से ठंड से काफी राहत मिलती है.

ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी सभी को पसंद होती है. यह त्वचा में निखार लाने और शरीर को एक्टिव रखने का काम करती है. इसको पीने से आलस नहीं आता. इसके अलावा, वजन को कम करने और दिल को हेल्दी रखने में भी यह मददगार है.

हल्दी वाला दूध

जी हां, हल्दी वाला दूध ठंड में पीने से सर्दी से काफी ज्यादा राहत मिलती है. यह दूध काफी फायदेमंद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी को रोकने में मदद करता है. 

ये भी पढ़ें: Khajoor: कब्ज...कोलेस्ट्रॉल...एनीमिया, रोजाना खाएं भीगे हुए खजूर, दूर होंगी शरीर की ये 12 परेशानियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget