एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक का सबसे जानलेवा रूप है विडोमेकर हार्ट अटैक, पहचाने इसके लक्षण और हो जाएं सावधान

कोरोना के प्रकोप के बाद हार्ट अटैक का भयानक रूप यानी विडोमेकर हार्ट अटैक अपने पैर पसार रहा है. हार्ट अटैक का ये रूप ज्यादा खतरनाक है क्योंकि ये उस धमनी के अवरुद्ध होने पर होता है.

Widowmaker Heart Attack: किसी भी स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिल का अहम योगदान होता है. आज के तनाव भरे युग में लाइफस्टाइल के प्रति लापरवाही, सर्जरी और खासकर कोरोना  के बाद हार्ट अटैक के मामलों में जिस तरह तेजी आई है वो वाकई चिंताजनक कही जा रही हैं.  विडोमेकर हार्ट अटैक हार्ट अटैक का ही एक रूप है और ये हार्ट अटैक के सभी प्रकारों में ज्यादा जानलेवा सिद्ध होता है. इसकी चपेट में केवल बुजुर्ग ही नहीं वयस्क और युवा भी आ रहे हैं. इसलिए समय रहते अगर इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इसका इलाज और इससे बचाव संभव हो सकता है. 

क्यों होता है विडोमेकर हार्ट अटैक

यूं तो  दिल तक रक्त और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली आर्टरीज में थक्का जमने पर हार्ट अटैक की स्थिति बनती है लेकिन विडोमेकर हार्ट अटैक की बात करें तो ये दिल तक ऑक्सीजन पहुंचाने वाली सबसे बड़ी धमनी यानी आर्टरी (LAD) में  गतिरोध होने यानी इस आर्टरी के ब्लॉक होने के चलते आता है, और इसमें जान जाने की आशंका इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि ये सबसे बड़ी आर्टरी को ब्लॉक करता है और दिल को सबसे ज्यादा खतरा इसी से होता है. 
 
दरअसल दिल को ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचाने वाली दो मुख्य आर्टरीज यानी धमनियां होती हैं. एक आर्टरी दाएं हिस्से में होती है और एक आर्टरी बाएं हिस्से में होती है. बाएं हिस्से की आर्टरी को LAD यानी लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग कहते हैं और ये इसलिए अहम है क्योंकि ह्रदय की मसल्स को यही आर्टरी 50 परसेंट ब्लड सप्लाई करती है. जब ये आर्टरी ब्लॉक होती है तो ह्रदय को ब्लड पंप करने में खासी दिक्कत होती औऱ दिल तक ऑक्सीजन की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो जाती है और दिल का दौरा पड़ जाता है.

विडोमेकर हार्ट अटैक के लक्षण

विडोमेकर हार्ट अटैक के शुरूआती लक्षणों में सीने में दर्द, शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द होना, सांस लेने में दिक्कत महसूस होना और जी मिचलाने की परेशानी होना है. इसके अलावा व्यक्ति को उल्टी आने की शिकायत होती है, जबड़ों के पास दर्द होने लगता है.  इसके अलावा हाथ पैरों का सुन्न होना, चक्कर आना और बेहोशी फील होना भी विडोमेकर हार्ट अटैक का एक लक्षण है. 

विडोमेकर हार्ट अटैक के कारण 

आपको बता दें कि दिल के रोगी, दिल की बाईपास होने के बाद, उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग, वो लोग जिनका कोलेस्ट्रोल बढ़ा हुआ हो, मोटे लोग इस हार्ट अटैक की चपेट में जल्दी आते हैं. इसके अलावा लाइफस्टाइल और खान पान की अनियंत्रित आदतें भी हार्ट अटैक का कारण बनती हैं, जैसे, जंक फूड का सेवन, शराब, स्मोकिंग आदि का सेवन, व्यायाम ना करना. 
 
 यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget