एक्सप्लोरर

Wristband Benefits: आखिर क्यों वेट लिफ्टिंग के दौरान रिस्ट बैंड पहनना है जरूरी, यहां है जवाब

जिम में वेट लिफ्टिंग प्रैक्टिस करते हैं तो आपको कलाइयों के लिए रिस्टबैंड की अनिवार्यता समझनी जरूरी है. रिस्टबैंड वेटलिफ्ट करने के दौरान आपको जरूरी सपोर्ट देने के साथ साथ कई परेशानियों से बचाते हैं.

Wristband Benefits In Weightlifting: सेहत बनाने के लिए आजकल जिम में एक्सरसाइज करने का दौर है.जिम में वेटलिफ्टिंग करके लोग मसल्स बनाते हैं और इससे बॉडी मजबूत होती है. ऐसे में जो लोग अपने शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं, वो अधिकतर वेट लिफ्टिंग ही करते हैं. लेकिन वेटलिफ्टिंग के दौरान अधिकतर लोग कलाइयों पर रिस्ट बैंड पहनने पर गौर नहीं करते. लोग सोचते हैं कि वजन ही तो उठाना है, इसके लिए रिस्ट बैंड यानी रिस्ट रैप पहनने की क्या जरूरत है. लेकिन यहीं पर गलती हो जाती है. जिस तरह वॉकिंग के लिए सही माप के जूते जरूरी होते है, उसी प्रकार वेट लिफ्टिंग के लिए रिस्ट बैंड पहनना बहुत ही जरूरी होता है.एक्सपर्ट कहते हैं कि जब कोई वेट लिफ्ट करता है तो वेट का 95 फीसदी भार उसके हाथों और कलाइयों पर पड़ता है. इसके अलावा क्रॉसफिट एक्सरसाइज जैसे रोप प्रैक्टिस और फ्लोर एक्सरसाइज करते समय भी हाथों पर ही सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है औऱ इसलिए एक्सपर्ट इस वक्त रिस्ट बैंड या फिर रिस्ट रैप पहनने की वकालत करते हैं.अगर आप वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि वेट लिफ्ट करते समय रिस्ट बैंड पहनना क्यों जरूरी होता है.
 
कलाई की चोट से बचाती है रिस्ट बैंड
रिस्टबैंड वेटलिफ्ट के दौरान आपके हाथों और कलाइयों को चोट, मोच, तनाव, खिंचाव आदि तरह के जोखिम से बचाने का जरूरी काम करती है. रिस्टबैंड कलाई को जोड़ों को सपोर्ट देती है.जिनकी कलाई की हड्डी कमजोर होती है, या फिर मांसपेशियां और ऊतक कमजोर होते हैं, उन लोगों को रिस्ट बैंड से बहुत मदद मिलती है.ऐसे में झटका लगने से कलाई पर मोच या खिंचाव का जोखिम कम हो जाता है और आपकी कलाई सुरक्षित रहती है. 
 
मजबूत ग्रिप बनाने में मददगार
जब आप हाथों से डंबल या बारबेल्स या फिर रोप पकड़ते हैं तो रिस्ट बैंड की मदद से आपके हाथों से सही ग्रिप बन पाती है. कलाई को बेहतर सपोर्ट मिलने पर वेट लिफ्टिंग के उपकरणों पर सही ग्रिप बनाने  में मदद मिलती है औऱ इससे चोट लगने की संभावना या फिर उपकरणों के गिरने के जोखिम कम हो जाते हैं. 
 
कम होता है मांसपेशियों का खिंचाव
वेट लिफ्ट करते समय सबसे ज्यादा मामले मांसपेशियों में खिंचाव के आते हैं. कई बार मांसपेशियां इतनी खिंच जाती हैं कि कई हफ्तों तक डॉक्टर वेट लिफ्ट करने के लिए मना कर देते हैं. अगर आप रिस्ट बैंड पहनेंगे तो इससे आपकी मांसपेशियों के खिंचने के खतरे कम हो जाएंगे और आपकी मांसपेशियों के जख्मी या चोटिल होने की संभावना भी कम होगी.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget