एक्सप्लोरर

लोहे की चीज से लगने के बाद क्यों लगाना होता है टिटनेस का इंजेक्शन? ये रहा जवाब

टिटनेस बेहद गंभीर बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो क्लॉस्ट्रिडियम टेटानी नामक बैक्टीरिया के कारण होती है. यह बैक्टीरिया मिट्टी, धूल, गोबर और जंग लगी धातुओं में पाया जाता है.

लोहे की किसी चीज से चोट लगने पर तुरंत टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा जाता है. कभी सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या है? दरअसल, इलाज नहीं कराने पर टिटनेस बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी साबित हो सकती है. सिर्फ भारत में ही हर साल टिटनेस के हजारों मामले सामने आते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो पूरी दुनिया में हर साल करीब 30 हजार लोगों की मौत टिटनेस की वजह से हो जाती है. आइए जानते हैं कि लोहे की चीज से चोट लगने पर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना क्यों जरूरी है? यह बीमारी क्या है और इसके खतरे से से कैसे बचा जा सकता है?

कितनी खतरनाक बीमारी है टिटनेस?

टिटनेस बेहद गंभीर बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो क्लॉस्ट्रिडियम टेटानी (Clostridium tetani) नामक बैक्टीरिया के कारण होती है. यह बैक्टीरिया मिट्टी, धूल, गोबर और जंग लगी धातुओं में पाया जाता है. जब लोहे की किसी चीज से चोट लगती है तो यह बैक्टीरिया घाव के रास्ते शरीर में एंट्री कर लेता है. इसके बाद यह न्यूरोटॉक्सिन (टेटानोस्पास्मिन) पैदा करता है, जिससे नर्वस सिस्टम पर खराब असर पड़ता है. इस टॉक्सिन के कारण मांसपेशियों में अकड़न और ऐंठन होती है, जिसे 'लॉकजॉ' या जबड़ा जकड़ना कहा जाता है. इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत और दौरे तक पड़ते हैं. कई मामलों में तो मौत तक हो जाती है.

कैसे होते हैं टिटनेस के लक्षण?

चोट लगने के तीन से 21 दिन में टिटनेस के लक्षण नजर आने लगते हैं. हालांकि, ज्यादातर मामलों में ये लक्षण सात से 10 दिन में ही दिखने लगते हैं. टिटनेस का सबसे आम लक्षण जबड़े का जकड़ना, जिसके कारण मुंह खोलने में दिक्कत होती है. इस कंडीशन को लॉकजॉ कहा जाता है. इसके अलावा कंधे-गर्दन, पीठ और पेट की मांसपेशियों में ऐंठन भी टिटनेस का लक्षण है. वहीं, मांसपेशियों में अकड़न के कारण सांस लेने में भी दिक्कत होती है. इस दौरान शरीर का तापमान काफी तेजी से बढ़ता है और पसीना काफी ज्यादा आता है. टिटनेस की वजह से शरीर में बनने वाले टॉक्सिन हार्ट सिस्टम पर भी असर डाल सकते हैं. 

क्यों जरूरी होता है टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना?

जयपुर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मेहता के मुताबिक, लोहे की चीज से चोट लगने के बाद टिटनेस का इंजेक्शन (टिटनेस टॉक्सॉइड या टिटनेस इम्यून ग्लोबुलिन) इसलिए लगाया जाता है, ताकि इस बीमारी से बचा जा सके. यह इंजेक्शन दो तरह से काम करता है. पहला इंजेक्शन टिटनेस टॉक्सॉइड (Tetanus Toxoid) वैक्सीन का होता है, जो शरीर को टिटनेस टॉक्सिन से लड़ने लायक बनाती है. अगर आपको पहले से टिटनेस की वैक्सीन लगी है तो चोट लगने के बाद बूस्टर डोज दी जाती है. इस बूस्टर डोज से शरीर में एंटीबॉडीज बढ़ जाती हैं, जो टिटनेस बैक्टीरिया के टॉक्सिन को निष्क्रिय कर देती हैं. भारत में बच्चों को टिटनेस से बचाने के लिए DPT (डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टिटनेस) वैक्सीन दी जाती हैं. ये वैक्सीन बच्चे के जन्म के 6 सप्ताह, 10 सप्ताह, 14 सप्ताह और फिर 5 साल की उम्र में बूस्टर डोज के रूप में दी जाती हैं.

दूसरा इंजेक्शन टिटनेस इम्यून ग्लोबुलिन (TIG) का होता है. अगर आपको पहले टिटनेस की वैक्सीन नहीं लगी है या आपकी वैक्सीनेशन हिस्ट्री क्लियर नहीं है तो डॉक्टर टिटनेस इम्यून ग्लोबुलिन (TIG) दे सकते हैं. इससे एंटीबॉडीज तुरंत बनने लगती हैं, जो टिटनेस टॉक्सिन को निष्क्रिय कर देती हैं. गंभीर या गंदे घावों के मामले में यह इंजेक्शन लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें: बच्चों के लिए बेहद खतरनाक होती है हीमोफीलिया बीमारी, ये होते हैं लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget