एक्सप्लोरर

ऑफिस में आती है नींद और सुस्ती, कभी सोचा है इसकी क्या है वजह? जानें जवाब

क्या आपको भी ऑफिस में काम करने के दौरान नींद आने लगती है. या फिर कभी-कभी आप सुस्ती महसूस करते हैं. आइए आज आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए दोपहर का वक्त बड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इसकी वजह ये है कि वे लंच करने के बाद सुस्ती महसूस करते हैं. ऐसे में गूगल करने लगते हैं कि आखिर वे इस सुस्ती को कैसे दूर भगाएं. साथ ही लंच के बाद होने वाली थकान और नींद से बचने के लिए क्या करें. लेकिन आमतौर पर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि उनकी इस थकान और सुस्ती की असल वजह वो वक्त है, जब वे खाना खाते हैं. भले ही ये सुनने में बेहद ही हैरानी भरा लगा, लेकिन ऐसा सच में है. 

दरअसल, पूरे दिन में एक ऐसा समय होता है, जब ऑफिस कर्मचारी सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं, जबकि एक वक्त ऐसा भी होता है, जब वे थकान महसूस करते हैं. एक सर्वे के मुताबिक, ऑफिस में लोग सुबह 10.22 बजे के बीच सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव होते हैं, जबकि दोपहर 1.27 बजे का वक्त ऐसा होता है, जब वे थकान और नींद का शिकार हो जाते हैं. इस सर्वे को ब्रिटेन की रेंटल एजेंसी कंपनी ऑफिस फ्रीडम ने किया है. सर्वे में 2000 लोगों को शामिल किया गया था. 

कब होती है सुस्ती की शुरुआत? 

सर्वे के मुताबिक, दोपहर में होने वाली सुस्ती लोगों में असल में होती है. ये उस समय तब और भी ज्यादा हो जाती है, जब घड़ी की सुइयां 1.27 बजे पर पहुंचती हैं. इस समय से ही सुस्ती की शुरुआत होती है और ये लगभग 2.06 बजे तक चलता रहता है. इसके अलावा, 60 फीसदी कर्मचारी प्रोडक्टविटी के दौरान हाई और लो फेज को महसूस किए बिना काम नहीं कर पाते हैं. इस दौरान कभी उनका काम में मन लगता है, जबकि कई बार तो वे थकान की वजह से ठीक ढंग से काम भी नहीं कर पाते हैं. 

खाने के अलावा क्या हैं सुस्ती की और वजहें? 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंप्यूटर के सामने ज्यादा समय बिताने, काम के दौरान ब्रेक नहीं लेना और सहकर्मियों द्वारा डिस्टर्ब नहीं किए जाने की वजह भी सुस्ती का कारण हो सकती है. इस वजह से काम पर फोकस नहीं हो पाता है. सर्वे में ये बात भी निकलकर आई है कि आधे से ज्यादा प्रतिभागियों ने घर से काम करने की तुलना में ऑफिस में अपने साथियों के साथ ज्यादा बेहतर काम किया. 10 में से 4 प्रतिभागियों ने माना कि ऑफिस में उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: जानिए हर हफ्ते तकिए के कवर को बदलना क्यों जरूरी, त्वचा के लिए ये कैसे फायदेमंद?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget