एक्सप्लोरर

जानिए हर हफ्ते तकिए के कवर को बदलना क्यों जरूरी, त्वचा के लिए ये कैसे फायदेमंद?

अगर आप इस स्किन हैक के बारे में नहीं जानते हैं तो इसकी पूरी संभावना है कि आप रोजाना डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया के साथ सो रहे हैं.

ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन के लिए हम क्या कुछ नहीं करते. तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट, होममेड लेप और फेस मास्क आदि का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि फिर भी कई बार स्किन की प्रॉब्लम्स दूर नहीं होती. लेकिन ये भी तो हो सकता है कि आप कुछ ऐसा मिस कर रहे हों, जिसपर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए. कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किनकेयर एक्सपर्ट डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने स्किन की देखभाल के लिए साफ-सफाई से जुड़े कुछ बदलाव करने पर जोर दिया है. उन्होंने स्किन से जुड़ी समस्याओं के उभरने का एक कारण तकिए को भी बताया है. जी हां...तकिया, जिसकी सफाई पर अक्सर लोग कम ध्यान देते हैं.  

गीतिका मित्तल कहती है कि तकिए के कवर को हर हफ्ते बदला जाना चाहिए. अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि जब आप तकिए के कवर को हर हफ्ते बदलना शुरू करेंगे तो आप अपनी स्किन में एक अलग ही बदलाव देखेंगे. अगर आप इस स्किन हैक के बारे में नहीं जानते हैं तो इसकी पूरी संभावना है कि आप रोजाना डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया के साथ सो रहे हैं. स्किनकेयर एक्सपर्ट कहती हैं कि हफ्ते में एक बार अपना तकिए का कवर बदलना आपकी स्किन के लिए अच्छा होता है. 

पिलो कवर और स्किन का क्या है कनेक्शन?

गीतिका ने पोस्ट में एक डायग्राम भी दिखाया है. इस डायग्राम में उन्होंने यह दिखाया है कि कैसे तकिए के कवर पर धूल के कण, गंदगी, तेल, पालतू जानवरों के बाल, डेड स्किन, बैक्टीरिया जैसे कई नुकसानदायक तत्व हो सकते हैं. इन सभी की वजह से स्किन फट सकती है, फिर भले ही आप प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन का पालन ही क्यों न करते हों. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे रेशम के तकिए का इस्तेमाल करने से स्किन बेहतर हो सकती है. यहां तक कि इसके इस्तेमाल से बालों के स्वास्थ्य में भी सहायता मिल सकती है. 

रेशम की बेडशीट ज्यादा बेहतर

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में की गई एक क्लिनिकल स्टडी में कहा गया है कि सूती बेडशीड का इस्तेमाल करने वालों की तुलना में रेशम की बेडशीट का इस्तेमाल करने वाले लोगों में पिंपल्स की समस्या कम पाई गई. स्टडी में यह भी कहा गया है कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि रेशम बाकी कपड़ों की तुलना में स्किन के लिए सॉफ्ट और स्मूथ होता है. इसके अलावा, यह कॉटन के बजाय हमारे चेहरे से कम ऑयल को एब्जॉर्ब करता है.

ये भी पढ़ें: Makhana Dosa Recipe: इस वीकेंड सूजी और चावल का डोसा छोड़कर बनाएं मखाने का ये टेस्टी डोसा, खाकर सब हो जाएंगे खुश

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget