एक्सप्लोरर

20 की उम्र में ही सफेद हो गए बाल? मतलब रोजाना हो रही हैं ये गलतियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बाॅडी में आयरन, काॅपर, विटामिन बी 12 और थायराॅइड की प्राॅब्लम के चलते समय से पहले बालों के रंग में बदलाव या सफेद होने की समस्या देखने को मिल सकती है.

बालों का रंग पहले जहां अनुभव और उम्र का पैमाना परखने का जरिया बनता था, वहीं आज ये एक प्राॅब्लम बन गया है. 20 से 30 साल के युवाओं के बाल बुजुर्गों जैसे नजर आते हैं. रंग हल्का या फिर बालों का सफेद हो जाना, ये दिक्कत सामान्य हो चुकी है. लेकिन बालों का रंग बदलता क्यों है? अगर इस कारण को पहचान लिया जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है. आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं...

बाॅडी में विटामिन की कमी

हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इसकी कमी का कई तरह से बाॅडी पर असर देखने को मिलता है. बालों का सफेद होना भी इससे जुड़ा हुआ है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बाॅडी में आयरन, काॅपर, विटामिन बी 12 और थायराॅइड की प्राॅब्लम के चलते समय से पहले बालों के रंग में बदलाव या सफेद होने की समस्या देखने को मिल सकती है. ऐसे में इसके लिए जरूरी है कि ब्लड की जांच कराई जाए. जिससे बाॅडी में कमी का पता लगाकर उसे दूर किया जा सके. ऐसा करने से बालों का सफेद होना रुक सकता है और साथ ही बाल पुराने रंग में लाैट सकते हैं.

तनाव कम करें

बाॅडी में तनाव कई हेल्थ प्राॅब्लम का कारण बनता है. लेकिन ये आपके सिर पर सफेदी भी ला सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तनाव के चलते समय से पहले सिर के बाल ग्रे या सफेद हो सकते हैं. ऐसे में तनाव को दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए. ऐसा करने से बालों में पिगमेंटेशन वापस आ सकता है.

स्मोकिंग और टैनिंग से बचें

स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. इस बारे में सभी जानते हैं. फिर भी इसका सेवन किया जाता है. जो बालों को भी नुकसान पहुंचाता है. इसके साथ सन टैनिंग भी बालों के रंग पर असर डालती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इससे ऑ​क्सिडेटिव स्ट्रेस के चलते हेयर रूट के पिगमेंट सेल्स को नुकसान पहुंचता है. जो बालों के ग्रे होने का कारण बन सकता है.

एंटी-ग्रे टॉपिकल ट्रीटमेंट

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए कुछ टाॅपिकल ट्रीटमेंट अपनाए जा सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानों तो ये बालों को सफेद होने से रोकने के साथ उनका रंग लाैटाने में भी मदद करते हैं. 
 
बालों को सफेद होने से कैसे रोकें?

  • एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें ज्यादा खाएं.
  • सब्जियों और फलों का सेवन जितना हो सके करें.
  • स्मोकिंग से दूरी बनाएं.
  • पर्याप्त मात्रा में विटामिन का सेवन करें. बालों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन बी 12 सबसे ज्यादा जरूरी है.
  • खानपान में मिनरल्स को शामिल करें. बालों के ग्रोथ और कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए मिनरल्स की काफी इंपॉर्टेंस होती है.

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget