एक्सप्लोरर

किसी से प्यार करने पर क्या वाकई उड़ जाती है नींद? जानें क्या होती है इसकी वजह

एक रिसर्च में बताया गया है कि प्यार में नींद पर पड़ने वाला असर जेंडर के हिसाब से अलग-अलग होता है. प्यार में पड़ी लड़कियों की नींद लड़कों की तुलना में ज्यादा प्रभावित होती हैं.

Missing Sleep in Love Reasons : जब किसी को प्यार होता है तो उसकी नींद-चैन सब उड़ जाता है, न उसे भूख लगती है और ना ही प्यास का एहसास होता है. वह अपनी सुधबुध खोकर बस अपने लव (Love)  के बारें में ही सोचता रहता है. बड़े-बुजुर्ग इसे उम्र का तकाजा यानी नादानी बताते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी असली वजह क्या है. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं आखिर किसी के प्यार में नींद क्यों गायब हो जाती है...
 
प्यार...शराब-ड्रग्स से भी ज्यादा नशीला
प्यार का असर शरीर पर शराब और ड्रग्स की तरह की होता है. कई बार तो ये शराब-ड्रग्स से भी ज्यादा नशीला हो जाता है. इसकी भी लत लगती है. अमेरिका की न्यू जर्सी की रटगर्स यूनिवर्सिटी की रिसर्च में प्यार और ड्रग्स-अल्कोहल के नशे के बीच संबंध बताया गया है. रिसर्च के अनुसार, जब भी कोई ड्रग्स या अल्कोहल लेता है तो उसके ब्लड में डोपामाइन, ऑक्सिटोसिन, ऐड्रनलिन और वैसोप्रेसिन जैसे कई केमिकल्स रिलीज होने लगते हैं, जिससे शरीर में एक अलग तरह की खुशी महसूस होती है. इसी की तलाश में वो दोबारा से नशा करता है और धीरे-धीरे उसे लत लग जाती  है. 
 
 
प्यार में क्यों गायब हो जाती है नींद
किसी से प्यास होने पर भी दिमाग में डोपामाइन और ऑक्सिटोसिन रिलीज करता है. शरीर और मन इसे एंजॉय करता है. इसी को दोबारा फील करने के लिए वह अपने प्यार यानी पार्टनर के पास रहना, उसे याद करना और फोन पर बाते करता है. धीरे-धीरे इसकी लत लग जाती है. प्यार के इस नशे में शरीर एक्स्ट्रा एनर्जी पैदा कर देता है, जिससे हाइपर एक्टिव महसूस होता है और नींद दूर चली जाती है यानी उड़ जाती है.
 
प्यार में लड़के या लड़कियां किसकी नींद ज्यादा गायब होती है
'बिहेवियरल स्लीप मेडिसिन' की रिसर्च में बताया गया है कि प्यार में नींद पर पड़ने वाला असर जेंडर के हिसाब से अलग-अलग होता है. प्यार में पड़ी लड़कियों की नींद लड़कों की तुलना में ज्यादा प्रभावित होती हैं. कई मामलों में तो यह असर दोगुना तक भी हो सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि ब्रेकअप के बाद लड़की रात-रात जाकर काटे और लड़का आराम से पैर पसारकर सोए. इसका कारण लड़कियों का इमोशनल होना और उनका हॉर्मोन असंतुलन है.
 
 
कुछ लोग तो प्यार में घोड़े बेचकर सोते हैं
अगर प्यार नया-नया है तो यह रातभर जागने पर मजबूर करता है लेकिन जब प्यार पुराना, परमानेंट और ज्यादा प्रगाढ़ होता है  तो वह नींद की दवा की तरह असर कर सकता है. 'यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्की' में 600 कपल्स पर हुई रिसर्च मं पता चला कि लविंग पार्टनर हो तो नींद की क्वालिटी काफी जबरदस्त हो जाती है. यह बिल्कुल मां और बच्चे के प्यार जैसा होता है.
 
जैसे मां के पास लेटा बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है, सिर पर हाथ फेरते या थपथपाते ही उसे नींद आने लगती है, ऐसी ही भावना लविंग पार्टनर के साथ होती है. तब उसका साथी सुरक्षित, रिलैक्स महसूस करता है और उसे गहरी नींद आ जाती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget