एक्सप्लोरर

MRI के दौरान क्यों होने लगती है घबराहट, क्या इससे हो सकता है कोई खतरा?

इस टेस्ट के बाद ऐसा कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, जिसका असर आपकी सेहत पड़े. एक्सपर्ट्स के अनुसार, एमआरआई के दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है. मरीज़ की हालत के हिसाब से उसे दवाईयां भी दी जाती हैं.

MRI Scan : MRI यानी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग स्कैन का इस्तेमाल शरीर के अंदर की इमेज लेने के लिए किया जाता है. गंभीर बीमारियों में डॉक्टर इसे करवाने की सलाह देते हैं. एमआरआई  में रेडियो तरंगों और मैग्नेट का यूज करके शरीर के अंदर देखा जाता है. MRI एक तरह की लाउड मशीन है. इसमें शोर सहने के लिए इयरप्लग या हेडफोन दी जाती. MRI के दौरान लेटने को कहा जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि एमआरआई टेस्ट के दौरान घबराहट क्यों होतती है, क्या इससे कोई खतरा हो सकता है. आइए जानते हैं जवाब...

यह भी पढ़ें : ठंडे पानी में तैरने से नहीं पड़ेंगे बीमार बल्कि स्ट्रांग होगी इम्युनिटी

MRI के दौरान घबराहट क्यों होती है

एमआरआई के दौरान घबराहट के कई कारण हो सकते हैं. MRI मशीन एक बंद और सीमित स्थान है, जिसकी वजह से कुछ लोगों को घबराहट और एंग्जाइटी होने लगती है. एमआरआई मशीन के दौरान अजीब आवाजें और शोर हो सकती हैं, जो घबराहट का कारण बन सकती है. इसके अलावा एमआरआई के दौरान मरीज को अपने शरीर को स्थिर रखना होता है, जो इस समस्या को जन्म दे सकता है.

MRI टेस्ट से होने वाले खतरे

एमआरआई के दौरान घबराहट से होने वाले खतरे बहुत कम होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह खतरनाक हो सकता है. इसकी वजह से हार्ट रेट बढ़ सकता है, जो कई बार जोखिमभरा हो सकता है. इसके अलावा घबराहट से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

एमआरआई के रिस्क भी हैं क्या

इस टेस्ट के बाद ऐसा कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, जिसका असर आपकी सेहत पड़े. एक्सपर्ट्स के अनुसार, एमआरआई के दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है. मरीज़ की हालत के हिसाब से उसे दवाईयां भी दी जाती हैं. एमआरआई के दौरान मरीज़ एक ऐसी स्कैनिंग मशीन के भीतर डाला जाता है, जो चुंबकीय क्षेत्र बनाकर शरीर के भीतर की संरचना की तस्वीरें कंप्यूटर से जारी करती हैं.

ऐसे में  स्कैनर में जाने से पहले अगर मरीज कोई धातु पहनकर या कपड़ों में रखकर जाता है तो खतरे हो सकते हैं. इससे मैगनेटिक फील्ड पैदा करने वाली मशीन इस धातु संपर्क में आकर गर्म हो सकती है और करंट पैदा कर सकती है. इससे मरीज की जान भी जा सकती है. इसलिए मशीन में जाने से पहले कोई भी धातु या चुंबकीय क्षेत्र से प्रभावित होने वाली चीज बाहर ही निकालकर जाएं.

MRI के दौरान सावधानियां

1. किसी धातु या लोहे की चीज पहनकर या लेकर न जाएं.

2. रेडियोग्राफर या विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह का पूरा पालन करें.

3. इस टेस्ट से पहले अपनी हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारी डॉक्टर को जरूर बताएं, ताकि जरूरत के हिसाब से दवाईयां ली जा सकें.

4. अगर टेस्ट के तुरंत बाद बेहोशी या कमज़ोरी महसूस होती है तो कुछ देर आराम करें.

5.  कुछ खाने के बाद ही ड्राइविंग जैसे काम करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget