एक्सप्लोरर

पीरियड्स में क्यों खाना चाहिए चॉकलेट? क्या सच में दर्द से मिलती है राहत? जानें

आमतौर पर डार्क चॉकलेट पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए जानी जाती है. क्योंकि इसमें कोकोआ बीन्स होते हैं, जो फ्लेवोनोइड्स का एक अच्छा सोर्स है.

Periods Chocolate Connection: ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द का अनुभव होता है. पेट, कमर और जांघों में होने वाला दर्द इतना ज्यादा होता है कि शरीर अकड़ जाता है. कुछ महिलाएं दर्द से छुटकारा पाने के लिए पीरियड्स पेन किलर टेबलेट का इस्तेमाल करती हैं, जबकि कुछ महिलाएं चॉकलेट का सहारा लेती हैं. कई महिलाएं ऐसा मानती हैं कि पीरियड्स में चॉकलेट खाने से उन्हें काफी हद तक दर्द से राहत मिलती है. चॉकलेट उन फूड आइटम्स में से एक है, जो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सबसे ज्यादा पसंद आता है. आमतौर पर डार्क चॉकलेट पीरियड के दर्द को दूर करने के लिए जानी जाती है. क्योंकि इसमें कोकोआ बीन्स होते हैं, जो फ्लेवोनोइड्स का एक अच्छा सोर्स है. 

चॉकलेट और पीरियड्स

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हार्मोनल चेंजेस आपको उन फूड आइटम्स के लिए तरसाते हैं, जो आपको पीरियड्स के दौरान आराम प्रदान करते हैं. यही वजह है कि ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने की तलब लगती है. एनसीबीआई की एक स्टडी के मुताबिक, कॉलेज में 28.9 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने की इच्छा की बात कबूली है. चॉकलेट की क्रेविंग पीरियड्स के आने से लगभग 4 दिन पहले शुरू होती है और खत्म होने तक चलती है.

डार्क चॉकलेट पीरियड्स के लिए एक अच्छी चॉकलेट समझी जाती है. इसमें जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. महिलाओं में पीरियड्स से ठीक पहले इन्हें खाने की इच्छा पैदा होती है. पीरियड्स के दौरान भी वो इन्हें खाना पसंद करती हैं. 

पीरियड्स के दौरान क्यों खानी चाहिए चॉकलेट

1. एनसीबीआई के मुताबिक, चॉकलेट खाने से महिलाओं का मूड अच्छा रह सकता है और वे खुश महसूस करती हैं. डार्क चॉकलेट में सेरोटोनिन, एक एंटीडिप्रेसेंट होता है, जो आपको आराम पहुंचाने में मदद करता है. डार्क चॉकलेट में शामिल फ्लेवनॉल्स मूड को बेहतर बनाने और आनंदमयी अनुभूति देने का काम करता है. 

2. चॉकलेट पीरियड्स के दौरान महिलाओ में पैदा होने वाले तनाव को कम करता है. मासिक धर्म के कारण होने वाले दर्द की वजह से घर के काम या अन्य कार्यों को करने में कठिनाई महसूस होती है. चॉकलेट, कोर्टिसोल के लेवल को कम करती है, जो एक तनाव पैदा करने वाला हार्मोन है. 

3. चॉकलेट पीरियड क्रैम्प्स की समस्या को दूर करने में मददगार है. कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है. चॉकलेट उन क्रैम्प्स का सबसे अच्छा सॉल्यूशन है. डार्क चॉकलेट में फिनोल और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. साथ ही साथ कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, ओमेगा-3 और 6 की कुछ मात्रा और मैग्नीशियम जैसे- मिनरल्स होते हैं. 

पीरियड्स के दौरान पसंदीदा खाने की क्रेविंग होना नॉर्मल बात है. पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे पसंदीदा फूड आइटम्स के लिए आपकी क्रेविंग बढ़ जाती है. चॉकलेट ज्यादातर महिलाओं के लिए एक ऐसा आराम और राहत पहुंचाने वाला प्रोडक्ट है, जो उनके मूड को अच्छा रखने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढें: Relationship Tips: लड़कों में दिखें ये 4 आदतें तो हो जाएं अलर्ट! भूल से भी ना बनाएं अपना 'लाइफ पार्टनर'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget