एक्सप्लोरर

Covid-19: कोरोना से ठीक होने के बाद भी असामान्य तेज बुखार, लंबी खांसी' क्यों आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कोरोना से ठीक होने के  बाद भी सामान्य रूप से उच्च श्रेणी की बुखार और लंबे समय तक खांसी कई मरीजों में देख रहे हैं.ये क्यों हो रहा है इसके पीछे की वजह क्या है जानिए एक्सपर्ट से

Covid: भारत में मजबूत इम्यून सिस्टम के आगे कोरोना दम तोड़ता नजर आ रहा है, हर दिन मामले में गिरावट आ रहे हैं, हालांकि इसका प्रकोप पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है.अभी भी देश में नए मामले कहीं ना कहीं दर्ज किए जा रहे हैं,लेकिन इन दिनों कोरोना से जुड़ी एक और चीज़ है वो देखने को मिल रही है..दरअसल कोरोना से ठीक होने के  बाद भी सामान्य रूप से उच्च श्रेणी की बुखार और लंबे समय तक खांसी कई मरीजों में देख रहे हैं.ये क्यों हो रहा है इसके पीछे की वजह क्या है जब इसका जवाब जानने एक्सपर्ट के पास पहुंचे तो उन्होंने भी इसकी हामी भरी,डॉक्टर्स का कहना है कि उच्च ग्रेड का बुखार जैसे 102 डिग्री से अधिक और लंबी खांसी 2 सप्ताह से अधिक समय से परेशान कर रही है. इसके अलावा भूख ना लगने और जीवन चलाने जैसी भी समस्या देखने को मिली है. उनके ये मुताबिक लॉन्ग कोविड नहीं है बल्कि यह नॉर्मल कोविड का ही विस्तार है. लॉन्ग कोविड, कोविड लक्षणों के समाधान के बाद होता है लेकिन अभी कोविड के लक्षण असामान्य रूप से लंबे समय तक बने हैं.

क्या बोले सीनियर प्लमनोलॉजिस्ट 

सीनियर पल्मनोलॉजिस्ट डॉक्टर रविंद्र मेहता जोकि बेंगलुरु के अपोलो हॉस्पिटल में कार्यरत हैं उनके मुताबिक वायरल बीमारियों के मामले में ऐसा ही होता है. कोरोना एक वायरल बीमारी है और बीमारी के बाद अक्सर अतिरिक्त बैक्टीरिया से संक्रमण होने की संभावना होती.उनके मुताबिक ये जो सिचुएशन हो रहे हैं उसमें दो संभावनाएं हैं, एक तो ये की कोविड अभी भी बना हुआ है और दूसरा ये कि कुछ बैक्टीरिया संक्रमण फेफड़े में चले गए हैं जो बुखार का कारण बन रहे हैं.अधिकांश वायरल संक्रमणों  के साथ यही पैटर्न देखा जाता है. इनफ्लुएंजा में भी सेकेंडरी इन्फेक्शन होता है जिससे समस्याएं हो सकती है और कोविड भी वायरल ही है इस वजह से ये यही पैटर्न फॉलो कर रहा है 

लंबे वक्त तक बुखार रहने के ये है वजह

वहीं अन्य डॉक्टर भी इस बात से सहमत करते हैं. वो कहते हैं कि कोरोना सिर्फ 5 से 7 दिनों तक रहता है जिसके बाद बुखार और खांसी चली जाती है, हालांकि कुछ रोगियों को 12 से 14 दिनों के बाद भी लगातार बुखार बना रहता है. इन रोगियों में प्रतिरक्षा में कमी हो सकती है, इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है. इसके अलावा अनियंत्रित डायबिटीज, सीओपीडी ब्रोंकाइटिसिस, अस्थमा जैसी लगातार फेफड़ों की स्थिति के कारण ऐसा हो सकता है.डॉक्टर्स बताते हैं कि कोरोना के अलावा जो सेकेंडरी इंफेक्शन होता है उससे 12 से 14 दिनों के लिए तेज बुखार आ सकता है. इसके अलावा बहुत सारे रोगियों को बहुत जल्दी स्टेरॉइड दे दिया जाता है और वो सेकेंडरी फंगल इंफेक्शन विकसित कर लेते हैं. अगर फंगल इंफेक्शन बढ़ता है तो रोगी को दूसरे या तीसरे सप्ताह में भी तेज बुखार का सामना करना पड़ सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायट पर जरा-सा कंट्रोल रखा जाए तो पतला होने के लिए बेस्ट मौसम है सर्दी... कम मेहनत में घटता है ज्यादा फैट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget