एक्सप्लोरर

Omicron High Risk: ओमिक्रोन के हाई रिस्क पर हैं ऐसे लोग, कहीं आप तो नहीं इस कैटेगरी में?

New Corona Variant: कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, किन लोगों के लिए सबसे अधिक घातक हो सकता है, इस बारे में यहां जानें.

Who Are On Omicron High Risk: ओमिक्रोन के रूप में कोरोना फिर डरा रहा है. लाख कोशिशों के बाद भी सरकार इस तीसरी लहर को आने से नहीं रोक पाई. हालांकि यह सवाल हमें खुद से भी पूछना होगा कि क्या इस संक्रमण को अकेले सरकार नियंत्रित कर सकती है? अगर आप खुद से यह सवाल पूछेंगे तो जवाब 'न' में ही मिलेगा. अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस संक्रमण को कैसे रोका जा सकता है और जो लोग इसके हाई रिस्क पर हैं, उन्हें कैसे बचाया जा सकता है. तो इसके लिए पहले ये जान लें कि ओमिक्रोन का खतरा किन लोगों को अधिक है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दो कैटेगरी में आने वाले लोगों को ओमिक्रोन (Omicron) होने का खतरा सबसे अधिक है

  • जिन्हें वैक्सीन की कोई डोज नहीं लगी है
  • जिन्हें पहले से ही कोई गंभीर रोग है

इस भ्रम से बचें

  • कुछ लोगों ने यह भ्रम पाल रखा है कि जिन्हें एक बार कोरोना हो चुका है, उन्हें ओमिक्रोन या कोरोना का कोई भी अन्य वायरस असर नहीं करेगा. ऐसा बिल्कुल नहीं है. आपका शरीर अगर कमजोर है तो ओमिक्रोन जल्दी से आपको अपनी चपेट में ले सकता है.
  • साथ ही कुछ लोगों को यह लगता है कि हमने दोनों वैक्सीन लगवा ली है, अब हमें कोरोना नहीं होगा. तो आप भी जान लीजिए कि वैक्सीन कोरोना ना होने की गारंटी नहीं हैं. बल्कि इन्हें लगाना इसलिए जरूरी है ताकि अगर आप संक्रमण की चपेट में आ जाएं तो गंभीर रूप से बीमार ना हों और आपकी जान को कोई खतरा नहीं हो. इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद भी अपनी सेफ्टी और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें.

ये हैं बचाव के तरीके 

  • अगर आपने अब तक कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है तो तुरंत वैक्सीनेशन कराएं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक देश में 10 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है. यानी ऐसे लोग ही ओमिक्रोन का आसान शिकार हो सकते हैं और अगर इतने अधिक लोग संक्रमण से ग्रसित हो गए तो एक बार फिर हालात बुरे हो सकते हैं. इसलिए अपने सभी डर और भ्रम छोड़कर वैक्सीनेशन जरूर कराएं.
  • जिन्हें पहले से कोई गंभीर रोग है, ऐसे लोग अपना बहुत अधिक ध्यान रखें. हाथों को साफ रखें और बार-बार हाथ धोते रहें. चेहरे को बार-बार ना छुएं और हेल्दी डायट लें. डायट में ऐसी चीजें खाएं-पिएं जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं. 
  • काढ़ा और हल्दी वाले दूध को पीना शुरू कर दें. हल्दी का दूध यानी गोल्डन मिल्क दिन में एक बार रात को सोने से पहले लें. जबकि काढ़ा दिन में दो बार पीना पर्याप्त होता है.

यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन के बीच बच्चों को सोशल कैसे बनाएं? आपके काम आएंगे ये टिप्स

यह भी पढ़ें: सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए क्या खाएं ताकि ठंड ना सताए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget