एक्सप्लोरर

समोसे, जलेबी या फिर पिज्जा...सेहत के लिए क्या है ज्यादा खतरनाक?

Unhealthy Snacks: समोसा, जलेबी या पिज्जा, स्वाद में लाजवाब, लेकिन सेहत के लिए कौन है ज्यादा नुकसानदायक?

Unhealthy Snacks: समोसे और जलेबी का नाम सुनते ही हर भारतीय की आंखों में चमक आ जाती है. वहीं दूसरी तरफ, पिज्जा, ये वेस्टर्न डिश, आजकल हर पार्टी, आउटिंग और बच्चों की पसंदीदा लिस्ट में टॉप पर है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन लजीज चीजों का हमारे शरीर पर क्या असर होता है? सेहत के लिहाज से इनमें सबसे ज्यादा नुकसानदायक कौनसा है. गरमागरम समोसा, रसीली जलेबी या चीज से भरा पिज्जा? हालांकि यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने समोसे और जलेबी के लिए किसी भी तरह की वार्निंग देने से इंकार कर दिया है.

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. करुणा चतुर्वेदी कहती हैं कि, हर फूड आइटम के पीछे एक कहानी होती है. सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पोषण और सेहत पर असर डालती है. तो चलिए जानते हैं कि स्वाद के इस ट्रायंगल में क्या ज्यादा खतरनाक है.

ये भी पढ़े- मानसून में आंखों में होने वाले बैक्टेरियां से कैसे बचें, इस तरह करें देखभाल

समोसा

समोसा भारत का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. इसमें आलू, मसाले और मैदा का इस्तेमाल होता है और फिर इसे डीप फ्राई किया जाता है.

मैदा और डीप फ्राई के कारण इसमें ट्रांस फैट अधिक होता है जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है.

एक समोसे में लगभग 300 कैलोरी होती हैं.

बार-बार गर्म किए गए तेल में तले जाने पर यह कार्सिनोजेनिक तत्व उत्पन्न कर सकता है.

जलेबी

जलेबी में मौजूद रिफाइंड शुगर इसे खतरनाक बनाती है.

एक जलेबी में 100-150 कैलोरी होती हैं, लेकिन इसमें कोई फाइबर या प्रोटीन नहीं होता.

इसमें मौजूद चीनी और रिफाइंड कार्ब्स ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं.

लगातार सेवन से डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

पिज्जा

पिज्जा में चीज, रिफाइंड फ्लोर और प्रोसेस्ड मीट का मिश्रण होता है, जो स्वाद को बढ़ाता है, लेकिन सेहत को नहीं.

एक स्लाइस पिज्जा में 250-350 कैलोरी होती है.

इसमें सैचुरेटेड फैट, सोडियम और प्रोसेस्ड इंग्रेडिएंट्स अधिक होते हैं।

यह ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों, और वज़न बढ़ने का कारण बन सकता है.

कौन है ज्यादा खतरनाक?

जानकारी के मुताबिक, ये तीनों ही फूड आइटम अधिक सेवन करने पर नुकसानदायक हैं.

समोसे में ट्रांस फैट और डीप फ्राई सबसे बड़ा खतरा है.

जलेबी में चीनी और खाली कैलोरीज सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं.

पिज्जा में सैचुरेटेड फैट और प्रोसेस्ड सामग्री हार्ट और लिवर के लिए हानिकारक है.

खास बात यह है कि, समोसा और जलेबी तो फिर भी उसी वक्त बनाकर दिया जाता है. लेकिन पिज्जा की ब्रेड तो पहले से बनाकर रखी होती है.

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए कितना खतरनाक है डिब्बा बंद खाना, क्यों है खतरे की घंटी?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget