एक्सप्लोरर

Adventure Hormones: एडवेंचर के दौरान कौन सा हार्मोन होता है रिलीज? खतरों से आने लगता है मजा

हार्मोंस की वजह से एडवेंचर के दौरान सामने खतरों को देखकर भी मजा आने लगता है.डर के आगे जीत है वाली फीलिंग आने लगती है. कुछ हार्मोंस एडवेंचर के दौरान रिलीज होते हैं,जो मजे को बढ़ाने में मदद करते हैं.

Adventure Hormones : एडवेंचर लवर्स बैग पैक करके घूमने झट से निकल पड़ते हैं. जंगल, पहाड़, बर्फबारी ही नहीं खतरनाक और डरावनी जगहें भी एक्सप्लोर करते हैं. ऐसी जगहों को देखकर डर भी लगता है लेकिन फिर खतरों से ही मजा आने लगता है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है. दरअसल, हमारे इमोशंस को हार्मोंस बेहतर तरीके से कंट्रोल करते हैं.

हॉर्मोंस (Hormones) केमिकल्स से बने ऐसे जादुई मैसेंजर हैं, जिनसे शरीर के अंगों और टिश्यूज को पता चलता है कि अब कैसा महसूस करना है, कब क्या काम करना है. ये हॉर्मोंस बॉडी के अंदर अलग-अलग ग्लैंड्स यानी अंगों में बनते हैं और फिर ब्लड की मदद से पूरे शरीर में रहते हैं. हाथ-पैर, आंख-कान-मुंह ही नहीं शरीर के भीतरी अंग और मांसपेशियां भी इन्हीं हॉर्मोंस के इशारे पर चलती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि एडवेंचर के दौरान आखिर कौन सा हार्मोन रिलीज होता है.

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

एडवेंचर के दौरान कौन सा हार्मोन निकलता है

हमारा दिमाग अलग-अलग तरह के केमिकल्स और हॉर्मोन्स रिलीज कर कई तरह की फीलिंग्स देता है. एडवेंचर के दौरान शरीर में कई हार्मोन रिलीज होते हैं, जिनकी वजह से खतरों को सामने देखकर भी मजा आता है और शरीर जोश से भर जाता है. इनमें एड्रेनालाईन, डोपामाइन, एंडोर्फिन और सेरोटोनिन शामिल हैं. 

एडवेंचर के दौरान निकलने वाले हार्मोंस क्या हैं

एड्रेनालाईन (Adrenaline)

एड्रेनालाईन सबसे प्रमुख हार्मोन है जो एडवेंचर के दौरान रिलीज होता है. यह हार्मोन खतरे या एक्साइटमेंट के समय रिलीज होता है, जिससे बॉडी में एनर्जी ऊर्जा और सतर्कता बढ़ जाती है.  एड्रेनालाईन की वजह से ही खतरों का सामना करने के लिए दिमाग तैयार होता है और इसकी इच्छा भी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

डोपामाइन (Dopamine)

डोपामाइन हार्मोन भी एडवेंचर के दौरान रिलीज होता है. इसकी वजह से एडवेंचर में मजा आने लगता है. कोई नई चीज ढूंढने पर खुशी मिलती है, कुछ सफलता मिलने पर प्रसन्नता आती है. नई जगह घूमने जाने का मजा भी डोपामाइन के कारण ही होती है. यह एक रिवॉर्ड केमिकल है, जो मजा आने पर रिलीज होता है और मोटिवेशन, फोकस में अहम भूमिका निभाता है. 

एंडोर्फिन (Endorphin)

एंडोर्फिन एक नेचुरल पेन किलर हार्मोन है, जो एडवेंचर के दौरान रिलीज होता है. यह हार्मोन शरीर में दर्द और तनाव को कम करने में मदद करता है, जिससे एडवेंचर एक्टिविटीज के दौरान आराम और अच्छा फील कराता है.

सेरोटोनिन (Serotonin)

सेरोटोनिन हॉर्मोन नेचुरल मूड बूस्टर माना जाता है. डर और स्ट्रेस से निपटने में यह हेल्प करता है. साइकिलिंग, वजन उठाने और दौड़ने से बॉडी में सेरोटोनिन लेवल बढ़ता है. धूप, फल, सब्जियों और साबुत अनाज से भी इस हार्मोन का लेवल बढ़ता है. एडवेंचर के बाद भी सेरोटोनिन बढ़ता है, जिससे चिंता और तनाव कम होता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: किन लोगों को सबसे ज्यादा होता है स्किन कैंसर, जानें क्या होता है कारण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget