एक्सप्लोरर

सुबह तेज भूख लगने पर भूल से भी खाईं ये चीजें तो हो सकती है पेट दर्द या गैस की दिक्कत... ये है पूरी लिस्ट

First Food: खाली पेट और भूखे पेट, इन दोनों स्थितियों में अंतर होता है. खाली पेट यानी सुबह जागने के बाद की स्थिति. जबकि भूखे पेट आप दिन में किसी भी वक्त हो सकते हैं. खाली पेट क्या ना खाएं, यहां जानें..

Foods Not To Eat First In The Morning: तेज भूख लगने पर हमें जो मिलता है हम खा लेते हैं. उस वक्त दिमाग में ये सब नहीं आता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. खासतौर पर सुबह के समय, जब काम पर जाने के लिए देर हो रही होती है और दिनभर के कामों को समय पर निपटाने का प्रेशर भी होता है. लेकिन जल्दबाजी में ऐसा कई बार हो जाता है, जब कुछ खाने के बाद पेट में दर्द की शिकायत अचानक से होने लगती है या फिर खट्टी डकार, अपच, गैस जैसी दिक्कत बेचैन करने लगती है. ऐसे में दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि आखिर अचानक से ये क्या हो गया...अभी तक तो सब ठीक था! आइए, आपको इस समस्या के कुछ कारण बताते हैं...

खाली पेट ना खाएं ये चीजें

आमतौर पर हम सभी के घर में फल और सब्जियां हमेशा रखी होती है. जब नाश्ता बनने में टाइम लग रहा होता है तो हम फल उठाकर खा लेते हैं या फिर सलाद में खाई जाने वाली सब्जियों को खाना शुरू कर देते हैं. इससे तेज भूख में तुरंत राहत मिलती है और हम मानकर चलते हैं कि ये बॉडी को एनर्जी भी देंगे क्योंकि ये तो हेल्दी फूड्स हैं. लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता है. यदि हेल्दी चीजों को भी गलत समय पर या गलत तरीके से खाया जाए तो ये भी बॉडी को नुकसान पहुंचाती हैं. जैसे, आपको कभी भी खाली पेट इन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए...

  1. अमरूद
  2. सेब
  3. मूंगफली
  4. मूली
  5. दही

क्यों खाली पेट नहीं खानी चाहिए ये चीजें?

  • अमरूद और सेब को खाली पेट खाने को लेकर कंडीशन अप्लाइड हैं. खासतौर पर आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि गर्मी के मौसम में खाली पेट अमरूद खाया जा सकता है लेकिन सर्दी के मौसम में ऐसा करने से कफ बढ़ने या पेट दर्द की समस्या हो सकती है.
  • सेब को गर्मी के मौसम में खाली पेट खाया जा सकता है लेकिन उस समय आपका डायजेशन एकदम सही होना चाहिए. यदि कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या पहले से है तो दिक्कत बढ़ सकती है. जबकि सर्दी के मौसम में खाली पेट सेब नहीं खाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से बीपी बढ़ सकता है.
  • मूंगफली और मूली को खाली पेट खाने से गैस बनने की समस्या हो सकती है या फिर पेट दर्द हो सकता है. हालांकि सर्दी के मौसम में मूंगफली को  गुड़ के साथ थोड़ी मात्रा में खाया जा सकता है.
  • दही को किसी भी मौसम में खाली पेट नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से बीपी तेजी से लो हो सकता है और आपको नींद या चक्कर आने की समस्या हो सकती है. सर्दी के मौसम में खाली पेट दही खाने से कोल्ड और कफ की दिक्कत भी हो जाती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: सुबह की शुरुआत के लिए शानदार हैं ये 5 सुपर फूड्स, देखें आपको क्या खाना है

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget