एक्सप्लोरर
कैंसर के मरीज हैं तो परहेज करें इन चीजों से!

नई दिल्लीः कैंसर के मरीजों को अक्सर ये समझ नहीं आता कि आखिर वे किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों को ना खाएं. एबीपी न्यूज ने इसी के चलते न्यूट्रिशनिस्ट और फाउंडर ऑफ न्यूट्री हेल्थ की डॉ. शिखा शर्मा से बात की. तो चलिए जानते हैं कैंसर के मरीजों की डायट के बारे में.
- कैंसर के मरीजों को रॉ फूड नहीं खाने चाहिए. जैसे सलाद, स्प्राउट्स.
- कैंसर होने पर सैचुरेटिड फूड्स बहुत हाई एमाउंट में नहीं खाने चाहिए. इसी तरह से ट्रांस फैट फूड भी नहीं खाने चाहिए.
- स्पाइसी फूड, थिक ग्रेवी फूड, हाई फैट फूड से भी परहेज करना चाहिए.
- ऑयली फूड और जंकफूड जैसे फ्रेंच फ्राइस, पोटैटो, चिप्स, पिज्जा नहीं खाने चाहिए.
- बहुत मीठा, चिकनाहट वाले फूड, फ्राइड फूड भी नही खाने चाहिए.
- कैफीन, कॉफी, टी, कोला और चॉकलेट इत्यादि का सेवन भी कम ही करना चाहिए.
- बहुत ज्यादा सीफूड भी ना खाएं.
- बहुत देर तक फास्टिंग ना रखें और ना ही फूड स्किप करें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
और पढ़ें
Source: IOCL
























