एक्सप्लोरर

सोमेटिक थैरेपी क्या होती है, बड़े हादसे या गहरे आघात से निपटने में कैसे करती है मदद

कई बार इंसान का शरीर उसके तनाव को किसी हिस्से में स्टोर कर लेता है. ऐसे में जब जब तनाव ट्रिगर करता है, शरीर के खास हिस्सों में दर्द होने लगता है. इसके लिए सोमेटिक थेरेपी काफी कारगर मानी गई है.

Somatic Therepy: तनाव आजकल हर किसी की परेशानी का  सबब बन चुका है. रिश्तों में टूटन, हादसे, उदासी, अकेलापन ऐसे कई कारण हैं जो दिमाग में तनाव का कारण बनते हैं. मनोचिकित्सक कहते हैं कि केवल आपका दिमाग ही नहीं बल्कि शरीर भी इन वजहों से हुए तनाव को स्टोर करता है. यानी दिमाग में जो तनाव है वो शरीर में किसी रूप में स्टोर हो जाता है जो शरीर के किसी हिस्से जैसे पीठ या बदन दर्द के रूप में सामने आता है. ऐसे में जरूरी है कि इस शारीरिक और दिमाग से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए किसी कारगर थेरेपी की मदद ली जाए. ऐसे में सोमेटिक थेरेपी (Somatic Therapy) काफी चलन में आ गई है. सोमेटिक थेरेपी वो थैरेपी है जिसमें मनोचिकित्सक व्यक्ति के तनाव वाले मनोभावों को मुक्त करके व्यक्ति को स्वस्थ करते हैं.  चलिए जानते हैं कि सोमेटिक थेरेपी क्या है और ये कैसे काम करती है. 
 
क्या है सोमेटिक थेरेपी  
सोमा का मतलब है किसी भी इंसान के शरीर से संबंधित विज्ञान. इस थेरेपी के जरिए थेरेपिस्ट मरीज के दिल और शरीर में दबे हुए तनाव, चिंता, भय और भ्रम को दूर करने में मदद करते हैं. ये किसी तरह का हादसा हो सकता है, कोई एक्सीडेंट, गहरा आघात हो सकता है. इस तरह के आघात दिमाग के साथ साथ शरीर में भी कैद हो जाते हैं और ये शरीर के किसी हिस्से में दर्द बनकर ठहर जाते हैं. जब व्यक्ति इस आघात को याद करता है तो उस हिस्से में दर्द होने लगता है. सोमेटिक थेरेपी  शरीर में दर्द के रूप में स्टोर इसी तनाव को दूर करने का काम करती है. 
 
हादसों के शिकार लोगों का इलाज करती है ये थेरेपी  
एक्सपर्ट बताते हैं कि ये थेरेपी खासतौर पर उन लोगों के लिए कारगर होती है जो पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) के मरीज है. किसी हादसे में बचे लोग, किसी बेहद अपने को खोने का दुख झेल रहे लोग इसमें शामिल होते हैं. ऐसे में ये हादसे और आघात मरीज के दिमाग में इतने अंदर तक बैठ जाते हैं कि शरीर इनको स्टोर कर लेता है. इस तरह के तनाव के ट्रिगर होने पर शरीर का नर्वस सिस्टम भी प्रभावित होता है और कोर्टिसोल जैसा हार्मोन रिलीज होता है. इस वजह से बीपी हाई होता है, इम्यून सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है और शरीर में कई हिस्सों में दर्द होने लगता है. 
 
कैसे काम करती है सोमेटिक थेरेपी
इस थेरेपी के जरिए थेरेपिस्ट शरीर में तनाव स्टोर करने वाले उन प्वाइंट्स को खोजते हैं और उनको तनावमुक्त करने का प्रयास करते हैं. ट्रॉमा, आघात, एक्सीडेंट से जुड़े तनाव को राहत देकर विचारों और फीलिंग्स को शांत करवाया जाता है. इस थेरेपी में मरीज डांस, एक्सरसाइज, म्यूजिक, प्राणायाम और अन्य फिजिकल एक्टिविटी के जरिए शारीरिक तनाव को दूर करने की कोशिश करते हैं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget