एक्सप्लोरर

Salaiva Test: पता चल जाएगा कंसीव करने का सटीक टाइम, जानें क्या होता है सलाइवा टेस्ट

प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए महिलाएं या तो सोनोग्राफी करती हैं या फिर घर में ही प्रेगनेंसी किट का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन इन दिनों सलाइवा बेस्ड प्रेगनेंसी किट काफी चलन में है.

मां बनना हर महिला के लिए किसी सुनहरे सपने के सच होने से कम नहीं होता है और इस खुशी का पता लगाने के लिए महिलाएं या तो घर पर यूरिन टेस्ट करके इसका पता लगाती हैं या फिर डॉक्टर के पास जाकर सोनोग्राफी करवाती हैं या ब्लड टेस्ट के जरिए प्रेगनेंसी टेस्ट होती है. लेकिन इन दिनों कोविड-19 टेस्ट की तर्ज पर सलाइवा बेस्ड प्रेगनेंसी टेस्ट किया जा रहा है, जिससे आसानी से पॉजिटिव और नेगेटिव प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सलाइवा बेस्ड प्रेगनेंसी टेस्ट के बारे में. 

क्या होता है सलाइवा प्रेगनेंसी टेस्ट 

2016 में इजरायल के यरुशलम में हिब्रू यूनिवर्सिटी में एक स्टार्टअप शुरू किया गया, जिसका नाम था सेलिग्नॉस्टिक्स. 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस स्टार्टअप ने 2022 में एक ऐसी किट बनाई जिसके जरिए कोई भी महिला आसानी से अपनी लार के जरिए प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं. इस कंपनी ने 300 महिलाओं पर यह टेस्ट किया, इनमें सामान्य महिलाएं और गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं. इस रिसर्च के सफल होने के बाद इजरायल में इस किट को उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही ब्रिटेन और आयरलैंड में भी इस किट को मंजूरी मिल गई है. 

कैसे काम करती है यह किट 

एक्सपर्ट्स ने बताया है कि इस किट का इस्तेमाल महिलाएं आसानी से कर सकती हैं और चंद सेकंड में प्रेगनेंसी का पता लगा सकती हैं. इसके लिए इसमें दी गई एक स्ट्रिप को मुंह में रखना है, फिर निकाल कर इसे ट्यूब में डालना होता है, जिसके जरिए प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है. यह प्रेगनेंसी टेस्ट करने का एक आसान तरीका है, जिसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं.

भारत में इन तरीकों से होते हैं प्रेगनेंसी टेस्ट 

अभी यह सलाइवा प्रेगनेंसी टेस्ट किट भारत में उपलब्ध नहीं है. भारत में अभी तक स्ट्रिप प्रेगनेंसी किट उपलब्ध होती है, जिससे यूरिन के जरिए प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है. यह 99% तक सही होती है. इसके अलावा कप प्रेगनेंसी किट भी मार्केट में अवेलेबल है और सोनोग्राफी और ब्लड टेस्ट के जरिए भी प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : सुबह, शाम या फिर रात... कब करना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, दिख जाएगा सटीक रिजल्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget