एक्सप्लोरर

कैसे पता करें कहीं आपका दिमाग तो पॉपकॉर्न ब्रेन​ नहीं? अगर आप भी करते हैं ये काम तो आज ही कर दें बंद

अगर आपके दिमाग में हर समय नए-नए ख्याल आते रहते हैं और आप एक बात पर ध्यान नहीं दे पाते, तो हो सकता है कि आपका दिमाग पॉपकॉर्न ब्रेन बन गया हो.आइए जानते हैं इसके बारे में

आजकल बहुत से लोग दिमाग में लगातार ख्यालों के बवंडर से परेशान हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आपके दिमाग को पॉपकॉर्न ब्रेन कहा जा सकता है. पॉपकॉर्न ब्रेन तब होता है जब आपका दिमाग हर समय नई चीजों की तलाश में रहता है और ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है. यह समस्या बढ़ती जा रही है, खासकर सोशल मीडिया और तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी की वजह से. आइए जानें कि पॉपकॉर्न ब्रेन कितना खतरनाक हो सकता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है. 

पॉपकॉर्न ब्रेन क्या है?
पॉपकॉर्न ब्रेन एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपका दिमाग हर समय नई बातें सोचते रहता है. यह बिल्कुल पॉपकॉर्न के कर्नेल्स की तरह होता है, जो लगातार फूटते रहते हैं. इस स्थिति में आपका ध्यान एक जगह टिकता नहीं है और आप एक समय में एक काम पर फोकस नहीं कर पाते.

पॉपकॉर्न ब्रेन के नुकसान

  • ध्यान में कमी: पॉपकॉर्न ब्रेन के कारण आपका ध्यान एक जगह टिकना मुश्किल हो जाता है, जिससे पढ़ाई या काम में दिक्कत आती है.
  • नींद की कमी: लगातार दिमाग में ख्यालों के बवंडर से नींद भी प्रभावित होती है.
  • तनाव और चिंता: इस स्थिति के कारण आप अधिक तनाव और चिंता महसूस कर सकते हैं.
  • याददाश्त कमजोर होना: पॉपकॉर्न ब्रेन से आपकी याददाश्त पर भी बुरा असर पड़ता है और आप चीजें भूलने लगते हैं.

पॉपकॉर्न ब्रेन पर काबू पाने के तरीके

  • सोशल मीडिया का कम उपयोग: सोशल मीडिया पर समय बिताने की बजाय, उसे सीमित करें और ध्यान केंद्रित करने वाले कार्यों पर ध्यान दें.
  • ध्यान (मेडिटेशन): रोजाना कुछ समय ध्यान करें, इससे दिमाग शांत रहेगा और फोकस बेहतर होगा.
  • पढ़ाई और किताबें: किताबें पढ़ने से दिमाग को स्थिरता मिलती है और सोचने की शक्ति बढ़ती है.
  • फिजिकल एक्टिविटी: रोजाना व्यायाम करें, इससे दिमाग को आराम मिलेगा और ख्यालों का बवंडर कम होगा.
  • अच्छी नींद: पर्याप्त और गहरी नींद लें, इससे दिमाग तरोताजा रहेगा.
  • नेचुरल माहौल में समय बिताएं: बाहर घूमने जाएं और प्रकृति का आनंद लें, इससे दिमाग को शांति मिलती है.
  • क्रिएटिव काम करें : कला, संगीत या अन्य क्रिएटिव कामों में समय बिताएं, इससे आपका ध्यान बंटेगा और दिमाग को राहत मिलेगी.
  • परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं: अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताएं और उनसे बातचीत करें, इससे आपका मन शांत रहेगा. 

जानें रिसर्च क्या कहता है 
यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास की एक रिसर्च में पॉपकॉर्न ब्रेन के प्रभावों को समझने के लिए 200 लोगों पर अध्ययन किया गया. इस अध्ययन में पाया गया कि जो लोग सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का अधिक उपयोग करते हैं, उनमें पॉपकॉर्न ब्रेन के लक्षण अधिक पाए गए. इन लोगों का ध्यान एक जगह टिकने में मुश्किल होती है और वे किसी भी काम पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ओनोमैटोमेनिया की बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर नसीरुद्दीन शाह, जानें क्या हैं इसके लक्षण और इलाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget