एक्सप्लोरर

क्या होती है बच्चों को लगाई जाने वाली पेनलेस वैक्सीन, जानें इसके फायदे और नुकसान

24-30 अप्रैल तक वर्ल्ड वैक्सीनेशन वीक मनाया जाएगा. इसका मकसद लोगों को वैक्सीनेशन को लेकर अवेयर करना है. वैक्सीन का नाम सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं.ऐसे में जानें पेनलेस वैक्सीन के बारे में.

Painless Vaccine : सुई का नाम सुनते ही दिल बैठ जाता है. खासक बच्चों के चेहरे पर डर साफ देखने को मिलता है. वैक्सीन लगवाने के नाम पर ही उनका मन खौफ से भर जाता है लेकिन अब जमाना बदल रहा है. साइंस ने ऐसी वैक्सीन भी खोज निकाली है, जिससे दर्द नहीं होता है. यह पेनलेस वैक्सीन यानी बिना दर्द वाला टीका होता है.

पेनलेस वैक्सीन नई टेक्नोलॉजी से बनी वो खास वैक्सीन होती है जो बिना दर्द बच्चों को इम्युनिटी देती है. 24-30 अप्रैल तक वर्ल्ड वैक्सीनेशन वीक (World Immunization Week 2025) मनाया जाएगा. इस मौके पर आइए जानते हैं पेनलेस वैक्सीन क्या होती है, किसे दी जाती है, इसके फायदे क्या हैं...

पेनलेस वैक्सीन क्या होती है

पेनलेस वैक्सीन वो टीके होते हैं जिन्हें शरीर में बिना ज्यादा दर्द या जलन के लगाया जाता है. इनका फॉर्मूला ऐसा होता है कि नीडल (सुई) लगने पर न के बराबर चुभन होती है और शरीर में सूजन या दर्द भी बहुत कम होता है. कुछ पेनलेस वैक्सीन लिक्विड के तौर पर नाक या मुंह से दी जाती हैं यानी ये नो-नीडल वैक्सीन होती हैं. हालांकि सभी वैक्सीन के पेनलेस नहीं होते हैं, लेकिन लगातार रिसर्च हो रही है ताकि  ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन को पेनलेस बनाया जा सके.

पेनलेस वैक्सीन के फायदे

1. बच्चों को टीका लगवाने में सबसे ज्यादा डर लगता है. पेनलेस वैक्सीन से ये डर काफी हद तक कम हो जाता है. यह बच्चों के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

2. आम वैक्सीन के बाद कई बार हाथ में सूजन, लालपन या तेज दर्द हो जाता है. पेनलेस वैक्सीन से ऐसा बहुत कम होता है.

3. कुछ वैक्सीन के बाद हल्का बुखार या शरीर में थकान महसूस होती है. पेनलेस वैक्सीन से ये लक्षण बहुत ही कम देखने को मिलते हैं.

4. नीडल फोबिया यानी सुई का डर बहुत आम होता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए. पेनलेस वैक्सीन इस डर को दूर करने में मदद करती है.

5. जब वैक्सीन पेनलेस (Painless) होती है तो लोग खुद भी लगवाने में हिचकिचाते नहीं हैं. इससे हेल्थ सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है.

पेनलेस वैक्सीन किन बीमारियों के लिए मिलती है

DTP वैक्सीन बच्चों में डिप्थीरिया, टेटनस और काली खांसी के लिए.

पोलियो ड्रॉप्स (ओरल वैक्सीन)

फ्लू शॉट्स के कुछ वर्जन

कुछ नेजल स्प्रे फॉर्म वैक्सीन

क्या पेनलेस वैक्सीन असरदार होती हैं

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेनलेस वैक्सीन का असर भी उतना ही होता है जितना नॉर्मल वैक्सीन का. अंतर सिर्फ इनता है कि ये कम दर्द वाली होती है और रिएक्शन का खतरा कम होती है. कई डॉक्टर्स पेनलेस वैक्सीन को बच्चों के लिए अच्छा मानते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget