एक्सप्लोरर

कहीं दिमाग में कीड़े की वजह से तो नहीं हो रहा सिर दर्द...हो जाएं सतर्क नहीं तो खोखली हो जाएगी खोपड़ी

न्यूरोसिस्टिसकोर्सोसिस दिमाग या नर्वस सिस्टम में संक्रमण से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जो शरीर में टीनिया सोलियम नाम के परजीवी या उनके अंडे के प्रवेश के कारण होता है.

Neurocysticercosis: क्या आप जानते हैं कि आपके दिमाग में भी कीड़ा हो सकता है. जी हां ये कोई वहम या सुनी सुनाई बातें नहीं है, बल्कि सच में एक तरह की बीमारी होती है. अक्सर आपने कुछ लोगों को कहते हुए सुना होगा कि पत्ता गोभी खाने से दिमाग में कीड़े हो जाते हैं. इन बातों को सुन कर हम खिल्ली में उड़ा देते हैं लेकिन ये बिल्कुल सही बात है. पत्ता गोभी ही नहीं कई और ऐसी चीजें हैं जिनके सेवन से आपको नर्वस सिस्टम में संक्रमण हो सकता है. आपको बता दें कि हरी मटर, गाजर, पालक, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी, मूली और अलग-अलग तरह की पत्तेदार सब्जियों के खाने के वाकई कई फायदे हैं लेकिन इन सब्जियों के खाने से आपको दिमाग में कीड़े वाली समस्या हो सकती है.

क्यों होता है दिमाग में कीड़ा?

इस बीमारी को मेडिकल भाषा में न्यूरोसिस्टिसकोर्सोसिस (Neurocysticercosis) के नाम से जाना जाता है.न्यूरोसिस्टिसकोर्सोसिस (Neurocysticercosis) दिमाग या नर्वस सिस्टम में संक्रमण से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जो शरीर में टीनिया सोलियम नाम के परजीवी या उनके अंडे के प्रवेश के कारण होता है. ये परजीवी मिट्टी में पैदा होते हैं. जब आप मिट्टी में उगने वाली सब्जियों का सेवन करते हैं तो ऐसे में इन परजीवी और अंडों को निकलने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है. क्योंकि ये सब्जियों के पत्तों और सतह पर रह सकते हैं. इसके अलावा पोर्क खाने वाले लोगों में भी इसकी अधिक संभावना होती है. एक बार शरीर में ये कीड़े या अंडे पहुंच जाएं तो रक्त के साथ ही ये आपके दिमाग तक पहुंच जाता है.

रिपोर्ट की मानें तो इन पत्तेदार सब्जियों में पाए जाने वाले टेपवर्म इतने छोटे होते हैं कि इन्हें देखा भी नहीं जा सकता. वही इस बात को लेकर काफी लोग असमंजस में रहते हैं कि अगर किसी के दिमाग में कीड़ा हो जाए तो उन्हें इस बात का कैसे पता लगेगा और इसके विकास को समय रहते हुए कैसे रोका जा सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में.

दिमाग में कीड़ा होने के लक्षण

  • सिरदर्द
  • मिर्गी का दौरा
  • बोलने में परेशानी
  • जुबान लड़खड़ाना
  • आंखों की रोशनी कमजोर होना बुखार
  • शरीर के कुछ अंग कमजोर महसूस होना

इतने घातक होते हैं ये कीड़े

ऐसा माना जाता है कि परजीवी कीड़े दिमाग में घुस जाते हैं तो यह दिमाग को संक्रमित कर सकते हैं और यह सिर दर्द और दौरे का भी कारण बन सकता है. इसके अलावा यह कीड़े इतने भी घातक होते हैं कि ये लीवर और मांसपेशियों को भी प्रभावित कर सकते हैं. जिससे सूजन हो सकती है और मांसपेशियों में गांठ बन सकता हैं. इस कीड़े की सबसे डरावनी बात यह है कि यह दिमाग और लीवर के साथ-साथ आंतों में पहुंचकर अपनी संख्या को बढ़ा सकते हैं जिससे आंत को गंभीर नुकसान हो सकता है. इससे आपको दस्त, वजन कम होना, पेट में दर्द गैस बनने की समस्या हो सकती है.

दिमाग के कीड़े से बचने के उपाय

दिमाग के कीड़े से बचने का उपाय यही है कि कभी भी कच्ची सब्जियों का सेवन ना करें, क्योंकि इससे आपको अधिक जोखिम हो सकता है. हमेशा सुनिश्चित करें कि आप सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह से धोएं. फिर इसे पूरी तरह पकाने के बाद ही सेवन करें. ऐसा करने से परजीवी और उनके अंडों को नष्ट करने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget