एक्सप्लोरर

मौत को मात देकर फिर से धड़कने लगता है दिल! जानें क्या हैं लजारस सिंड्रोम

लजारस सिंड्रोम एक रेयरेस्ट मेडिकल फेनोमेनन है, जिसमें मृत घोषित किए गए मरीज अचानक फिर से जिंदा हो जाते हैं. हालांकि, इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं.

Lazarus Syndrome : आपने अक्सर किस्से-कहानियों और हकीकत में भी सुना होगा कि कोई इंसान मरने के बाद फिर से जिंदा हो गया है. हाल ही में राजस्थान के झुंझुनू में भी इसी तरह का केस सामने आया. रोहिताश नाम के एक युवक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जब उसका अंतिम संस्कार करने के लिए चिता पर लेटाया गया तो उसकी आंखें खुल गई और सांस चलने लगीं. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और कुछ घंटे जिंदा रहने के बाद दोबार से उसकी मौत हो गई. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. कोई इंसान मरने के बाद फिर से जिंदा कैसे हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारें में...

मरने के बाद इंसान जिंदा कैसे हो जाता है

क्या कोई इंसान मरने के बाद जिंदा हो सकता है. इसका जवाब हां है लेकिन इसकी संभावना काफी कम ही है. इसे चमत्कार माना जाता है लेकिन मेडिकल टर्म में इसे लजारस सिंड्रोम (Lazarus Syndrome) कहा जाता है. यह एक रेयरेस्ट मेडिकल घटना है, जिसमें क्लिनिकली मृत घोषित किए गए मरीज अचानक फिर से जिंदा हो जाते हैं. यह घटना आज भी मेडिकल साइंस के लिए एक पहेली बनी हुई है और अब तक इसके बहुत ही कम मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें : सावधान! दिल के लिए खतरनाक हो सकता है बढ़ता तापमान, गर्मी में रखें ख्याल

लजारस सिंड्रोम क्या है

लजारस सिंड्रोम को ऑटोरेससिटेशन (Autoresuscitation after Failed Cardiopulmonary Resuscitation) भी कहा जाता है. यह एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के बाद, जब CPR असफल हो जाती है और मरीज को मृत घोषित कर दिया जाता है. कुछ समय बाद मरीज का दिल अचानक फिर से धड़कने लगता है. इस सिंड्रोम का जिक्र बाइबिल में 'Lazarus of Bethany' के नाम पर है, जिसे ईसा मसीह ने 4 दिन बाद पुनर्जीवित होने से जोड़ा गया है.

लाजारस सिंड्रोम के कारण 

1.  CPR के दौरान एयर प्रेशर

साइंटिस्ट अभी तक इस सिंड्रोम का सटीक कारण नहीं समझ पाए हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. इनमें से एक  CPR के दौरान एयर प्रेशर है. जब सीपीआर से फेफड़ों में हवा फंस सकती है और जब मेडिकल टीम CPR देना बंद कर देती है, तो यह हवा धीरे-धीरे बाहर निकलती है. इससे दिल पर दबाव कम होता है और यह फिर से धड़कने लगता है.

2. ब्लड सर्कुलेशन में धीमी रिकवरी

कुछ मामलों में, CPR के बाद ब्लड सर्कुलेशन बहुत धीरे-धीरे फिर से एक्टिव हो सकता है. जब यह धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर पहुंचता है, तो दिल फिर से काम करने लगता है.

3. पोटेशियम असंतुलन

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन, विशेष रूप से पोटेशियम का लेवल कम या ज्यादा होने पर ऐसा हो सकता है.

4. दवाइयों का असर

कुछ दवाएं, खासतौर से एड्रेनालाईन या अन्य कार्डियक ड्रग्स, हार्ट फेल होने के बाद भी असर दिखा सकती हैं और कुछ समय बाद दिल को फिर से एक्टिव कर सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या अब किसी भी इंसान को कभी नहीं होगा कैंसर, कैसे काम करेगा डॉक्टरों का नया MEDSRX फॉर्म्युला?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget