एक्सप्लोरर

बिना सुई, बिना दर्द, हर 5 मिनट में ब्लड शुगर बताएगा ये खास पैच, जानें इसकी खासियत

डायबिटीज पैच खासतौर पर उन शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार ब्लड शुगर चेक करने की जरूरत होती है या जिनका शुगर लेवल अक्सर असंतुलित रहता है. यह पैच हर कुछ मिनट में रीडिंग देता है.

Diabetes Patch : डायबिटीज दुनिया में सबसे तेज बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है. ये लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी क्रॉनिक बीमारी है. इसके मरीजों के लिए सबसे मुश्किल काम होता है रोज-रोज शुगर लेवल को मॉनिटर करना. बार-बार उंगली में सूई चुभोकर ब्लड शुगर (Blood Suger) चेक करना न सिर्फ तकलीफदेह होता है, बल्कि कई बार लोग इससे बचने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन अब एक टेक्नोलॉजी आई है जो इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकती है. इसका नाम डायबिटीज पैच है. आइए जानते हैं यह क्या होता है और कैसे काम करता है...

डायबिटीज पैच क्या है 

डायबिटीज पैच एक छोटा, चिपकने वाला डिवाइस होता है, जो स्किन पर लगाया जाता है. ये पैच आपके इंटरस्टिशियल फ्लूइड यानी त्वचा के नीचे मौजूद द्रव के जरिए ब्लड ग्लूकोज लेवल को लगातार मॉनिटर करता है. इसे CGMS (Continuous Glucose Monitoring System) भी कहा जाता है. इसका फायदा ये है कि इसमें बार-बार उंगली चुभोने की जरूरत नहीं होती है. ये हर कुछ मिनट में शुगर लेवल रिकॉर्ड करता है और मोबाइल ऐप से कनेक्ट हो जाता है, जिससे मरीज या डॉक्टर रियल टाइम में डेटा देख सकते हैं.

किन मरीजों के लिए फायदेमंद है डायबिटीज पैच?

टाइप-1 डायबिटीज के मरीज – जिन्हें इंसुलिन की डेली डोज लेनी होती है.

अचानक शुगर हाई या लो होने की परेशानी यानी जिनका शुगर लेवल बार-बार ऊपर-नीचे होता है.

बच्चों और बुजुर्गों में, जो बार-बार ब्लड टेस्ट नहीं कर सकते हैं.

प्रेगनेंट महिलाएं, जिन्हें जेस्टीशनल डायबिटीज है और सटीक निगरानी की जरूरत है.

जिनकी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं रहती और डॉक्टर को डेटा ट्रैक करके दवा या इंसुलिन की डोज सेट करनी होती है.

डायबिटीज पैच के फायदे

नो नीडल डेली टेस्टिंग यानी बार-बार सूई चुभाने की झंझट नहीं होती है.

24x7 मॉनिटरिंग, हर कुछ मिनट में डेटा अपडेट.

शुगर लो या हाई होते ही मोबाइल ऐप पर अलर्ट आ जाता है.

रिपोर्ट ऑटोमैटिकली सेव होती है, जिससे डॉक्टर को भेजना आसान होता है.

क्या ये हर किसी के लिए जरूरी है

डॉक्टर्स के अनुसार, ये हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता है. अगर डायबिटीज कंट्रोल में है और दिन में एक-दो बार शुगर चेक करते हैं, तो इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आपकी शुगर बार-बार अस्थिर होती है या आप इंसुलिन पर हैं, तो यह पैच आपकी लाइफ को आसान बना सकता है.

डायबिटीज पैच में कितना खर्च आता है

भारत में डायबिटीज पैच (Diabetes Patch) की कीमत ब्रांड पर निर्भर करती है. आमतौर पर एक पैच 14 दिनों तक चलता है और इसकी कीमत 2,500 से लेकर 4,000 रुपए तक हो सकती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget