एक्सप्लोरर

Drinking Habit: जब दारू पीना छोड़ देते हैं आप तो आपके साथ होती हैं ये 10 अनोखी घटनाएं

Want To Leave Drinking Habit: शराब छोड़ना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना बताया जाता है. ये लत पूरी तरह जा सकती है और इसके बाद आप अपने जीवन में इन 10 सुखद बदलावों को महसूस कर सकते हैं...

How to leave your drinking habit: जब आप शराब पीना बंद कर देते हैं तो जीवन में बहुत कुछ ऐसा घटता है, जिसकी वैल्यू आप समझने लगते हैं. शराब की लत लगने के पहले भी ये चीजें आपके पास थीं लेकिन तब आपको इनकी वैल्यू का अहसास नहीं था. लेकिन नशे से बाहर आने के बाद जब आप एक बार फिर इन्हें अनुभव करते हैं तो जिंदगी कहीं अधिक हसीन और आसान लगने लगती है. हम सेहत से संबंधित 10 ऐसी बातों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें आप शराब पीना छोड़ने के बाद अनुभव करते हैं...

शराब के बारे में कुछ जरूरी बातें

  • दुनिया में जितने भी ट्रॉमा और बुरी चीजें होती हैं, उनमें करीब 50 प्रतिशत में शराब किसी ना किसी रूप में जिम्मेदार होती है.
  • आत्महत्या से लेकर रोड ऐक्सिडेंट्स तक, करीब 40 प्रतिशत मामलों में शराब का रोल होता है.
  • हालांकि शराब अगर इतनी ही बुरी होती तो युगों से चलन में नहीं होती, लेकिन इसकी लत और अति बुरी होती है. 
  • कई दवाएं बनाने में भी शराब का उपयोग होता है, लेकिन जब आप इसे नशे के लिए लेते हैं, तब यह सिर्फ आपकी सेहत की दुश्मन के रूप में काम करती है.
  • आपने ऐसी कई स्टोरीज पढ़ी और सुनी होंगी, जिनमें कहा जाता है कि रोज एक पैग रेड वाइन या दूसरी ड्रिंक्स लेना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ऐसा सिर्फ सच हो ये जरूरी नहीं है. हो सकता है एक पैग से भी कम मात्रा में लेने पर ये आपके शरीर को कोई नुकसान ना पहुंचाए.

शराब छोड़ने पर शरीर में होते हैं ये बदलाव

1. लिवर की सेल्फ रिपेयरिंग

लिवर का काम शरीर से टॉक्सिन्स को फिल्टर करने में मदद करना भी होता है. लेकिन शराब तो पूरी तरह टॉक्सिक ही होती है. ऐसे में आपके लिवर की शामत आ जाती है. अच्छी बात यह है कि जब आप शराब पीना छोड़ देते हैं तो आपका लिवर खुद से रिपेयर होने लगता है और रिजनरेट होने लगता है, जिसका असर आप अपनी सेहत में होते सुखद बदलावों में महसूस कर सकते हैं.

2. फिगर ठीक होने लगता है

शराब का सेवन मोटापा बढ़ाने का काम करता है. अगर कोई जेनेटिक कारणों की बात छोड़ दी जाए तो शराब पीने वाले लोग अक्सर मोटे होते हैं.

3. प्यार की बयार 

नशा छोड़ने के बाद आपकी लव लाइफ और आपकी फैमिली लाइफ कहीं अधिक बेहतर हो जाती है. इस बदलाव को आप और आपकी फैमिली दोनों ही इंजॉय करते हैं.

4. कैंसर का खतरा कम होता है

शराब सीधे तौर पर ना सही लेकिन कई अन्य कारणों से चलते कैंसर को ट्रिगर करने की वजहों में गिनी जताी है. इसलिए जब आप पीना छोड़ देते हैं तो इस जानलेवा बीमारी से भी खुद को बचा लेते हैं और इसके इलाज में होने वाले आर्थिक नुकसान से भी बच जाते हैं.

5. सेक्स लाइफ बेहतर होती है

महिलाओं और पुरुषों की सेक्स लाइफ को शराब कई तरह से प्रभावित करती है. महिलाओं में जहां सेक्स की इच्छा में कमी और कंसीव करने में समस्या जैसी दिक्कतें सामने आती हैं वही, ज्यादातर पुरुषों में नशे के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन और ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं.

6. नींद अच्छी हो जाती है

नशा होने पर आपके शरीर को वो आराम नहीं मिलता, जो उसे चाहिए होता है. फिर भले ही आप शराब पीने के बाद कितने भी घंटे सो लें. लेकिन इसे छोड़ने के बाद जब आप सोते हैं तो शरीर खुद ही हीलिंग कर पाता है और ब्रेन में ऐसे फील होता है, जैसे नई स्फूर्ति और ताजगी मिली हो.

7. आप बीमार कम पड़ते हैं

ड्रिंकिंग के चलते कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं आपको घेरे रहती हैं. लेकिन जब आप इसे छोड़ देते हैं तो आप पहले की तुलना में काफी कम बीमार पड़ते हैं और शरीर में एक अलग लेवल की एनर्जी और पॉजिटिविटी का अनुभव करते हैं.

8. परफॉर्मेंस में सुधार 

आप पाएंगे कि शराब छोड़ने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर ऑफिस या वर्कप्लेस पर भी आपकी परफॉर्मेंस में काफी सुधार हो जाता है, जो आपको लाइफ में सक्सेस की तरफ ले जाता है.

9. ब्लड प्रेशर सही रहता है

शराब छोड़ने के बाद आपका बीपी सही रहने लगता है.जबकि नशा करने के दौरान अक्सर यह बढ़ा हुआ ही रहता है. जब बीपी नियंत्रित रहता है तो हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.

10. विड्रॉल की समस्या 

हो सकता है कि शराब छोड़ने के शुरुआती दिनों में आपको दिक्कत आए. जैसे, हाथ कांपने लगें, जी मिचलाने लगे, शराब की तेज तलब उठने लगे. इस तरह की हर स्थिति से निपटने में आपके सायकाइट्रिस्ट या थेरेपिस्ट आपकी मदद करत सकते हैं, उनसे तुरंत सहायता के लिए कहें. शराब छोड़ना मुश्किल नहीं है और आप अपनी पीने की लत पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें:

नहाना सिर्फ नहाना नहीं होता, आप अगर सही तरीका यूज करें तो इन बीमारियों से बच सकते हैं

अनजाने में ही सही बार-बार ये गलतियां करते हैं आप और हो जाता है पेट खराब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget