एक्सप्लोरर

ज्यादा शराब का सेवन घटा सकती है आपकी उम्र...इन लाइलाज बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं आप

Drinking Much Alcohol Can harm Your Health:जरूरत से ज्यादा शराब पीने से सेहत को कई बड़े नुकसान हो सकते हैं इससे किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है.

Drinking Much Alcohol Can harm Your Health: मौका खुशी का हो या गम का हो.. कुछ लोग बोतल खोलने से परहेज नहीं करते हैं. बोतल खोलने का मतलब ये है कि कुछ लोग शराब पीने में कभी भी परहेज नहीं करते हैं. किसी भी मौके पर सीमित मात्रा में शराब पीते हैं तो इससे आपको नुकसान नहीं होता है. लेकिन अगर ये आपकी रोजाना की आदत बन चुकी है, शराब पिए बिना आपका दिन नहीं गुजरता, हर अच्छी बुरी चीज पर आपको शराब का सेवन करना है, तो ऐसा करना आपकी जान ले सकता है. ये भले ही आपको थोड़ी देर की खुशी दे रहा हो या फिर आपको टेंशन से मुक्त कर रहा हो.. आगे चलकर आपको इससे कई नुकसान हो सकते हैं.. यहां तक कि आपकी जान भी जा सकती है. आइए जानते हैं ज्यादा शराब पीने के 5 गंभीर परिणाम

अधिक शराब पीने के गंभीर परिणाम

लीवर को नुकसान-ज्यादा शराब का सेवन आपके लीवर को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है. लीवर का काम शरीर को डिटॉक्सिफाई करना होता है लेकिन अगर बहुत ज्यादा शराब का सेवन आप कर रहे हैं तो यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मुश्किल का सामना करता है लीवर की पूरी एनर्जी शराब में ही खत्म हो जाती है और लीवर थक जाता है इसके बाद भी शराब का सेवन होते रहने से लिवर पर शराब ही फैटी लिवर के रूप में जमा होने लगता है. इसके अलावा बहुत सारी लीवर से संबंधित बीमारियां पैदा होती है. लिवर में सूजन लिवर फेल होने का खतरा एल्कोहलिक फैटी लिवर एल्कोहलिक हेपिटाइटिस और एल्कोहलिक सिरोसिस जैसी समस्या हो सकती है. अत्यधिक शराब का सेवन लिवर को इतनी ज्यादा प्रभावित करती है कि यह पूरी तरह से डैमेज हो जाती है और इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है.

पैंक्रियटिक कैंसर का खतरा-पैंक्रियास को हम सभी इंसुलिन और अन्य रसायन बनाने के लिए जानते हैं. यह आपके आंतो की भोजन को तोड़ने में मदद करता है, लेकिन जब आप अत्यधिक शराब पीते हैं तो ये उस प्रक्रिया को रोक देता है. पैंक्रियास के अंदर जो जो रसायन रहते हैं वो शराब के विषाक्त पदार्थों के साथ मिलकर अंग में सूजन पैदा करते हैं, जिससे गंभीर क्षति होती है और आपको पैंक्रियटिक कैंसर होने की भी संभावना बढ़ जाती है. इंसुलिन कम बनने की वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है

दिल के लिए नुकसानदायक-नेशनल एसोसिएशन ऑफ हार्ट के मुताबिक अल्कोहल हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है. ज्यादा शराब पीने से रक्त में वसा का स्तर बढ़ जाता है. जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

हड्डियों की समस्या-ज्यादा शराब पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती है. शराब की वजह से शरीर में सही मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी काम नहीं कर पाता है. लो बोन डेंसिटी की समस्या होती है ऐसे लोग ऑस्टियोपोरोसिस के शिकार हो सकते हैं.

इनफर्टिलिटी की समस्या -ज्यादा शराब का सेवन करने से इनफर्टिलिटी की समस्या होती है. अगर सप्ताह में कोई 14 या इससे ज्यादा ड्रिंक लेता है तो संभव है कि उसका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होगा और स्पर्म काउंट पर असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: जानिए कब शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है अंडरवियर, जरूर जान लें ये सीक्रेट बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget