एक्सप्लोरर

लिवर में गांठ बनने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए क्या है इसके कारण

Liver Lump Symptoms : लिवर में गांठ बनने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिसपर ध्यान देकर इलाज जरूरी है. आइए जानते हैं इसके लक्षण क्या हैं?

Liver Lump Symptoms : लिवर हमारे शरीर का एक प्रमुख अंग है, जो पाचन, विषाक्त पदार्थों को निकालने और ऊर्जा संचयन जैसे- कई आवश्यक कार्यों में मददगार साबित हो सकता है. जब लिवर में गांठ बनने लगती है, तो यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. ये गांठें कभी-कभी सामान्य होती हैं, लेकिन कई बार यह लिवर कैंसर का संकेत भी हो सकती हैं. ऐसे में समय पर लक्षणों को पहचानना और सही जांच कराना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं लिवर में गांठ के लक्षण क्या हैं?

लिवर में गांठ के लक्षण

लिवर में गांठ बनने पर शरीर में कुछ अलग लक्षण दिखाई देते हैं, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. हालांकि, ये लक्षण अन्य बीमारियों से भी मिलते-जुलते हो सकते हैं, लेकिन यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें-

  • पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द या भारीपन
  • भूख न लगना और वजन घटना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • पेट में सूजन या फुलाव जैसा दिखना
  • त्वचा और आंखों का रंग पीला दिखाई देना
  • जी मिचलाना और उल्टी आना
  • गांठ या सूजन महसूस होना, इत्यादि.

 

लिवर में गांठ बनने के कारण

हेपेटाइटिस संक्रमण (Hepatitis B और C)

लिवर में गांठ बनने के पीछे हेपेटाइटिस संक्रमण हो सकता है. यह वायरस लिवर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त कर सकता है और कैंसर की संभावना बढ़ा सकता है.

लंबे समय तक शराब का सेवन

अत्यधिक शराब पीने से लिवर सिरोसिस हो सकता है, जिससे गांठ बनने की आशंका बढ़ जाती है. अगर आप अधिक शराब का सेवन करते हैं, तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें.

फैटी लिवर डिजीज (NAFLD)

लिवर में गांठ बनने के लक्षण फैटी लिवर डिजीज हो सकते हैं. दअसल, मोटापा और डायबिटीज के कारण लिवर में फैट जमा हो जाता है, जिससे सूजन और गांठें बन सकती हैं.

लिवर में गांठ का इलाज

अगर आपको लिवर में गांठ के लक्षण दिखे, तो  तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर आपको अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई और ब्लड टेस्ट (जैसे AFP – अल्फा फेटोप्रोटीन) कराने की सलाह दे सकते हैं. 

गांठ की प्रकृति जानने के लिए बायोप्सी भी की जा सकती है. उपचार गांठ के प्रकार आकार, स्थान और मरीज की सामान्य स्थिति पर निर्भर करता है. इलाज में सर्जरी, कीमोथैरेपी, रेडिएशन या टार्गेटेड थेरेपी शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget