एक्सप्लोरर

शरीर में कम हो रहा है हीमोग्लोबिन, जानें कैसे मिलते हैं इसके संकेत

Symptoms of Low Hemoglobin : हीमोग्लोबिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं -

Symptoms of Low Hemoglobin : हमारे शरीर में मौजूद हीमोग्लोबिन (What is Hemoglobin) एक तरह का प्रोटीन है, जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है. यह ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का कार्य करता है. ऐसे में जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो कम होने लगता है. शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने की स्थिति को ही एनीमिया (Anemia) कहा जाता है. यह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में होने वाली सबसे आम परेशानी है. शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसे पहचानकर आप समय पर इलाज कर सकते हैं. आइए जानते हैं-

बिना काम किए थकान और कमजोरी

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है, जिससे व्यक्ति को बिना किसी काम के भी थकान होने लगती है. ऐसे लोगों को रोजमर्रा के छोटे काम भी भारी लगने लगते हैं.

ये भी पढ़ें - गर्मियों में अंडे या चिकन खाने से होता है नुकसान? जान लीजिए इस बात का सच

सांस फूलना और चक्कन आना

हीमोग्लोबिन की कमी के कारण व्यक्ति को थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने या हल्की वॉक करने पर भी सांस फूलने लगती है, क्योंकि इसके कारण शरीर को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन प्राप्त नहीं हो पाता है. इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी मस्तिष्क को भी प्रभावित करती है, जिससे चक्कर आना, सिर दर्द या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है.

स्किन और होंठ पीले दिखना

हीमोग्लोबिन की कमी के कारण ऑक्सीजन का फ्लो सही से नहीं हो पाता है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. ऐसे में चेहरे, होंठ और नाखूनों का रंग फीका या पीला दिखने लगता है. ऐसे संकेतों को लंबे समय पर इग्नोर करने से बचें. 

हार्टबीट तेज होना

हीमोग्लोबिन कम होने पर व्यक्ति की दिल की धड़कने तेज होने लगती हैं, क्योंकि हीमोग्लोबिन कम होने पर शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है. इसके अलावा खून की कमी से शरीर का तापमान संतुलित नहीं रह पाता, जिससे हाथ और पैर अक्सर ठंडे महसूस होते हैं.

बालों का झड़ना और नाखून टूटना

हीमोग्लोबिन कम होने पर न सिर्फ स्वास्थ्य पर असर होता है, बल्कि बाल भी काफी झड़ने लगते हैं. दरअसल, हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और नाखून टूटने लगते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget