एक्सप्लोरर

सिर्फ गैस की समस्या मानकर ना करें अनदेखा... बार-बार डकार आने का ये भी हो सकता है गंभीर कारण

Excessive Burp: बार-बार डकार आते रहना काफी परेशान करने वाला होता है. लेकिन आमतौर पर हम इसे गैस की समस्या मानकर अनदेखा कर देते हैं... हालांकि बहुत अधिक डकार आने की समस्या हमेशा गैस के कारण नहीं होती...

Cause Of Burp: डकार आने के कई कारण होते हैं. आमतौर पर खाना खाने के बाद जब हमारा पेट भरने लगता है तब डकार आती है. लेकिन जब हमें बहुत तेज भूख लगती है तब भी डकार आती है! क्योंकि इस समय पर बॉडी पहले से स्टोर किए हुए फैट को एनर्जी बनाने के लिए यूज करने लगती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ इन्हीं कारणों से डकार आती है, डकार आने के और भी कई कारण हैं और जिन लोगों को अक्सर बहुत अधिक डकार आती है, उन्हें इसे सामान्य मानकर अनदेखा नहीं करना चाहिए. क्योंकि लगातार ऐसा होना शरीर के अंदर पल रही किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है...

डकार आने के कारण

  • भोजन के बाद पेट भरने का संकेत
  • बहुत तेज भूख लगने पर
  • पेट में गैस बनने पर 
  • फूड के डायजेशन की प्रॉसेस में
  • लेक्टोज इंटॉलरेंस के कारण
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण
  • पेट में अल्सर की समस्या होने पर
  • मुंह से सांस लेने पर
  • एक साथ बहुत अधिक पानी पीने पर

बहुत अधिक डकार आने पर क्या करें?

बहुत अधिक डकार आने की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले तो आपको यह पता करना होगा कि आखिर आपको इतनी अधिक डकार आ क्यों रही है. इसका कारण जानने के बाद ही पर्मानेंट सॉल्यूशन संभव है. लेकिन तुरंत राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं. जैसे...

  • 5 से 6 पुदीना पत्तियां दो चुटकी नमक के साथ खाएं
  • नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं
  • जीरा-अजवाइन को रोस्ट करके कूट लें और फिर काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ आधा चम्मच सेवन करें.
  • दूध का सेवन तब तक के लिए बंद कर दें, जब तक आपको गैस बनने की असली वजह पता ना चल जाए. 
  • जिन लोगों को लेक्टोस इंटॉलरेंस की समस्या होती है, उन्हें दूध, दही, पनीर इत्यादि नहीं खाने चाहिए. यदि आपको नहीं पता कि आपको ये दिक्कत है या नहीं तो गैस बनने की स्थिति में इनका सेवन बिल्कुल ना करें.

गैस बनने की समस्या होने पर क्या ना करें?

  • खाना खाने के तुरंत बाद सोने ना जाएं
  • भोजन के तुरंत बाद पानी ना पिएं
  • लगातार कई घंटों तक एक ही स्थान पर ना बैठें
  • ओवर इटिंग से बचें
  • बहुत जल्दी-जल्दी खाना ना खाएं. बल्कि पूरी तरह चबाकर और आराम से खाएं.
  • बहुत अधिक मीठा खाने से बचें

क्या अधिक डकार आना किसी गंभीर बीमारी का लक्षण है?

  • ऐसा हमेशा नहीं होता है कि अधिक डकार आना किसी गंभीर समस्या का ही लक्षण हो. क्योंकि ऊपर जितनी बातें बताई गई हैं, इनके कारण भी डकार अधिक आती है. लेकिन इनमें से अगर कोई कारण आपको नजर नहीं आ रहा है तो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण और पेट में अल्सर की समस्या होने पर भी अधिक डकार आने की दिक्कत होती है.
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम होने पर पेट में मरोड़ आना, पेट में दर्द होना, मोशन के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना, डायरिया होना, कब्ज होना या कभी कब्ज और कभी डायरिया की समस्या होते रहना, जैसे लक्षण शामिल हैं. वहीं पेट में अल्सर होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है, मितली आना, भूख कम लगना या ना लगना, खाना खाने के कुछ समय बाद दर्द शुरू हो जाना इत्यादि समस्याएं इसके लक्षण हैं. यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण नजर आता है तो डॉक्टर से संपर्क करें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो सकता है गैस्ट्रिक अल्सर का लक्षण, ऐसे करें पहचान और इलाज

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget