एक्सप्लोरर

क्या है इलेक्ट्रोलाइट्स, क्यों गर्मी में लोगों से बार-बार कहा जाता है कि पीते रहेंगे तो बचे रहेंगे

इलेक्ट्रोलाइट एक प्रकार के खनिज होते हैं जिनकी शरीर को काम करते रहने के लिए हमेशा जरूरत होती है.इसका काम होता है शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखना

Electrolyte: गर्मियों के मौसम में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. व्यक्ति की स्थिति बिगड़ने लगती है. चक्कर और बेहोशी जैसा होने लगता है. तब उसे जल्दी-जल्दी में इलेक्ट्रोलाइट वाटर दिया जाता है. आपके साथ या आपके घर में भी कभी ना कभी हुआ ऐसा होगा. लेकिन कभी आपने जानने की कोशिश की है कि आखिर इलेक्ट्रोलाइट वाटर होता क्या है. जिसे पीने के बाद शरीर में ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट वाटर जाते ही शरीर के अंग ठीक से काम कर पाते हैं.आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

क्या होता है इलेक्ट्रोलाइट

इलेक्ट्रोलाइट एक प्रकार के खनिज होते हैं जिनकी शरीर को काम करते रहने के लिए हमेशा जरूरत होती है. हमारा शरीर हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाने और पानी से मिलकर इलेक्ट्रोलाइट्स बनाता है. यह इलेक्ट्रोलाइट्स पूरे शरीर में फैल कर शीरर के कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक एनर्जी का उपयोग करते हैं. इसका काम होता है शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखना, कोशिकाओं में पोषक तत्व को पहुंचाना, अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना, तंत्रिकाओं को सिग्नल भेजने में मदद करना, मांसपेशियों को आराम देना, मस्तिष्क और हृदय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में इनकी खास भूमिका होती है. सोडियम पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट, क्लोराइड जैसे तत्व इलेक्ट्रोलाइट्स को व्यवस्थित रखने में सहायक माने जाते हैं.कई सारे स्पोर्ट्स ड्रिंक और पानी में इलेक्ट्रोलाइट होता है. जिसे पीकर आप अपने शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा बनाए रख सकते हैं.
 

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण होने वाली समस्या

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित होने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाता है जिससे शरीर में थाकन कमजोरी, चक्कर जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं.गर्मियों के मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.यही वजह है कि गर्मियों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी औऱ तरल पदार्थ पीने को कहा जाता है.क्यों कि ये इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को ठीक रखने का सबसे सहज तरीका है.वहीं जब समस्या ज्यादा बढ़ जाती है
दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो जाती है, तो ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट वाटर का सेवन करने की सलाह दी जाती है. डिहाइड्रेशन से निजात पाने के लिए डॉक्टर इलेक्ट्रोलाइट इनफ्यूजड वाटर पीने का सुझाव देते हैं.वहीं गर्मियों में एक्सरसाइज के दौरान भी ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकी पासीने से बहने वाले पानी की कमी को मेंटेन किया जा सके.ये आपके दिल मस्तिष्क, मांसपेशियों औऱ तंत्रिका तंत्र के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है.

इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं

  • मसल्स में क्रैंप होना
  • ज्यादातर समय थकावट या सुस्ती महसूस होना
  • हार्टबीट का ईरेगुलर होना या पल्पिटेशन होना
  • कन्फ्यूजन या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना
  • सिर दर्द और माइग्रेन से ग्रस्त
  • मतली या उल्टी महसूस होना
घर पर कैसे बनाएं इलेक्ट्रोलाइट वाटर
 
एक चौथाई चम्मच नमक
एक चौथाई कप नींबू का रस
आधा कप नारियल पानी
दो कप ठंडा पानी
सभी सामग्रियों को एक बड़े ग्लास में डाल दें और अच्छे से मिलाकर कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.तैयार है आपका इलेक्ट्रोलाइट वाटर
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही हो रहा है सिर में दर्द तो ये नॉर्मल नहीं है! इसके पीछे हो सकती है ये बड़ी दिक्कत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Sugar For 30 Days: 30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
Heatwave Health: चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
चिपचिप वाली प्रचंड गर्मी में भी जाम छलका रहे हैं आप? हो सकती है यह दिक्कत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Foods That Can Shorten Lifespan: किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात
किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget