एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: वजन कम करने में कारगर है कॉफी, एक्सपर्ट ने गिनाए कई फायदे

अगर हम आपसे कहें कि कॉफी सबसे अच्छा प्री-वर्कआउट ड्रिंक होने के साथ-साथ सबसे सस्ता फैट बर्नर प्रोडक्ट भी है तो क्या आप मानेंगे?

Coffee Reduce Weight: ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत सबसे पसंदीदा ड्रिंक कॉफी से होती है. खुद को तरोताजा और एक्टिव रखने के लिए लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस डर से इसका सेवन नहीं करते कि ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएगा. हालांकि डाइटिशियन मैक सिंह ने लोगों के इस डर को खारिज किया है और कॉफी के हेल्थ से जुड़े कई फायदों के बारे में भी बताया है. अगर हम आपसे कहें कि कॉफी सबसे अच्छा प्री-वर्कआउट ड्रिंक होने के साथ-साथ सबसे सस्ता फैट बर्नर प्रोडक्ट भी है तो क्या आप मानेंगे? जाहिर है आपके लिए इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होगा.

दरअसल, मैक सिंह ने हाल ही में अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और कॉफी से जुड़े फायदों के बारे में बताया, जिनके बारे में आप शायद कम जानते होंगे. उन्होंने कहा कि फैट को बर्न करने के लिए महंगी पिल्स लेने के बजाय सिर्फ एक सिप कॉफी का इस्तेमाल करना ही यूज़फुल साबित होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट्स में मिलने वाले ज्यादातर फैट बर्नर में कैफीन पाया जाता है, जो इसके लिए एक मेन कपाउंड है. कैफीन कॉफी में भी पाया जाता है. मैक बताते हैं कि कैफीन एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है और आपके मेटाबोलिक रेट को 3-11 प्रतिशत तक बढ़ा देता है. आइए जानते हैं कि क्या यह सच है?

वजन घटाने में मददगार कॉफी

माहीम के एस एल रहेजा हॉस्पिटल की डॉ. राजेश्वरी वी शेट्टी ने कहा कि कॉफी जीरो ग्राम फैट, चीनी और कार्बोहाइड्रेट के साथ कम कैलोरी वाला हॉट ड्रिंक है. यह हमारे मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करके वजन को घटाने में मदद करता है. उन्होंने कहा कि कॉफी को पीने से भूख कम लगती है. इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है. इसमें मौजूद कैफीन रेस्टिंग मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने का काम करती है, जिसकी वजह से वजन कम होता है. राजेश्वरी ने आगे जोर देकर कहा कि एक्सरसाइज करने से एक घंटे पहले कॉफी का सेवन आपके वर्कआउट में तेजी लाने का काम कर सकता है. ये डोपामाइन स्राव को भी प्रभावित करता है, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है.

मस्तिष्क के कार्यों में लाता है सुधार

मैक सिंह ने कहा कि कॉफी सिर्फ वजन कम करने का काम ही नहीं करती, बल्कि मस्तिष्क के कार्यों में सुधार लाने में भी मदद करती है. सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कॉफी में विटामिन B2, B5, B3 जैसे जरूरी पोषक तत्व और मैंगनीज और पोटेशियम जैसे खनिज होते हैं. ये पार्किंसंस रोग, टाइप 2 डायबिटीज़ और लिवर कैंसर सहित लिवर से जुड़ी बीमारियों से आपकी सुरक्षा करने में भी मदद कर सकता है. हालांकि कॉफी का सेवन करने वाले लोगों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि कॉफी में चीनी, क्रीम या बाकी नुकसानदेह चीजों को कम मात्रा में मिलाएं. इसका ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबिक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं आपकी इन गलतियों को वजह से आपका बच्चा बिगड़ैल तो नहीं बन रहा, जानें उन्हें सुधारने का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget