एक्सप्लोरर

Vitamin D Food Source: विटामिन डी से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, डाइट में जरूर करें शामिल

Vitamin D Diet: विटामिन डी (Vitamin-D) सिर्फ दवाओं से ही नहीं बल्कि प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से भी प्राप्त कर सकते हैं. आप इन 10 चीजों को डाइट में शामिल कर विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Vitamin D Rich Food: शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए हमें अपनी डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए. आपको विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और एमिनो एसिड से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए. शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-डी (Vitamin D) बहुत जरूरी है. आजकल शहरी लाइफस्टाइल में लोगों के अंदर विटामिन डी की सबसे ज्यादा कमी होने लगी है. फ्लैट्स में रहने वाले और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को दिनभर धूप नहीं मिल पाती, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है. हालांकि आप अपने आहार में विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं. इन खाद्य पदार्थों से काफी हद तक विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. आज हम आपको विटामिन डी से भरपूर 10 खाद्य पदार्थ (Natural Source of Vitamin D) बता रहे हैं आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. 

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin D Natural Food Source)

1 धूप- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपको सबसे पहला काम करना है कि कुछ देर तक धूप में जरूर बैठें. सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा और प्राकृति स्रोत है. आपको सुबह 11 बजे तक की धूप जरूर लेनी चाहिए. सिर्फ 15 मिनट कम कपड़ों में धूप में बैठें. इससे बहुत जल्दी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. 

Vitamin D Food Source: विटामिन डी से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, डाइट में जरूर करें शामिल

2- अंडा- अगर आपके पास धूप में बैठने का समय नहीं है तो आपको डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए. अंडे की जर्दी में विटामिन डी काफी मात्रा में पाया जाता है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर रोज 1 अंडा जरूर खाएं. 

3 दूध- दूध को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. दूध में विटामिन डी और कैल्शियम दोनों होते हैं. अगर आपको गाय का दूध मिल जाए तो और भी अच्छा है. गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. आप रोज 1 गिलास गाय का दूध पीकर विटामिन डी प्राप्त तर सकते हैं. 

Vitamin D Food Source: विटामिन डी से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, डाइट में जरूर करें शामिल

4- मशरूम- मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. मशरूम में विटामिन बी1, बी2, बी5, विटामिन सी और मैग्नेशियम काफी पाया जाता है. मशरुम को विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है. 

5- दही- रोज दही खाने से न सिर्फ विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि इससे कैल्शियम भी मिलता है. दही से हड्डियां मजबूत बनती हैं. दही खाने से पेट भी फिट रहता है. 

Vitamin D Food Source: विटामिन डी से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, डाइट में जरूर करें शामिल

6- फिश- सी फूड में भी विटामिन डी पाया जाता है. नॉन वेज के शौकीन लोग मछली से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं. मछली में विटामिन ई और बी12 भी पाया जाता है. इसके लिए हेरिंग, मैकेरल, सैल्मन और टूना जैसी फिश खा सकते हैं. 

7- संतरा- संतरा को लोग विटामिन सी का स्रोत मानते हैं, लेकिन संतरा खाने से शरीर को विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है. आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं. संतरा खाने से आप विटामिन-डी की डेली नीड्स को पूरा कर सकते हैं. 

Vitamin D Food Source: विटामिन डी से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, डाइट में जरूर करें शामिल

8- साबुत अनाज- ग्रेन्स में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप खाने में गेंहू, जौ और दूसरे अनाज शामिल कर सकते हैं. साबुत अनाज खाने से शरीर को फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं. 

9- ओट्स- अगर आप नाश्ते में ओट्स पसंद करते हैं तो ये विटामिन डी का अच्छा सोर्स हो सकता है. ओट्स में विटामिन डी होता है. आप खाने में किसी भी वक्त ओट्स का इस्तेमाल जरूर करें. ओट्स फाइबर से भरपूर और पचाने में आसान होता है.

Vitamin D Food Source: विटामिन डी से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, डाइट में जरूर करें शामिल

10- मीट- मांसाहारी लोगों के लिए विटामिन डी के कई स्रोत हैं. सी फूड के अलावा मीट में भी अच्छी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. इसके अलाव कार्डलीवर आइल में भी काफी मात्रा में विटामिन डी होता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और होने वाली बीमारियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget