एक्सप्लोरर

अगर शरीर में इनमें से कोई दिक्कत है तो कहीं ये बी-12 की कमी से तो नहीं है!

आजकल की लाइफस्टाइल में लोगों के खान-पान की वजह से शरीर में कई विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है.

आजकल की लाइफस्टाइल में लोगों के खान-पान की वजह से शरीर में कई विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. शरीर में मेटाबॉलिज्म से लेकर डीएनए सिंथेसिस और रेड ब्लड सेल्स के लिए विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है. अगर विटामिन बी12 की कमी हो जाती है तो इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है. नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाएं रखने के लिए भी विटामिन बी12 बहुत जरूरी है. अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो डॉक्टर्स आपको सप्लीमेंट्स दे सकते हैं. लेकिन आपको शरीर में विटामिन बी12 की कमी से होने वाली बीमारी और उनके लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए. 

हाइपरपिग्मेंटेशन

हाइपरपिग्मेंटेशन में स्किन पर दाग-धब्बे, पैच या स्किन का कलर डार्क हो जाता है. ये डार्क पैच आपके चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं. ऐसा तब होता है जब त्वचा में ज्यादा मात्रा में मेलानिन पिंग्मेंट बनने लगता है. बढ़ती उम्र या ज्यादा देर धूप में रहने वालों लोगों में ऐसा ज्यादा पाया जाता है. इसमें शरीर के किसी भी हिस्से पर भूरे, काले रंग के धब्बे हो सकते हैं. हाइपरपिग्मेंटेशन के पैच धूप में और ज्यादा डार्क हो जाते हैं. 

विटिलिगो

विटिलिगो जिसे सफेद दाग भी कहते हैं. ये हाइपरपिग्मेंटेशन के विपरीत है इसमें शरीर में मेलेनिन की कमी हो जाती है जिससे सफेद पैच बन जाते हैं. विटिलिगो की समस्या आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर होती है जो सूर्य की रोशनी के सीधे संपर्क में आते हैं. आपके चेहरे, हाथ, पैर और गर्दन पर इसका असर हो सकता है. 

एंगुलर चेलाइटिस

विटामिन बी12 की कमी से होने वाली ये ऐसी बीमारी है जिसमें मुंह के कोनों पर रेडनेस और सूजन आ जाती है. डॉक्टर्स के अनुसार, एंगुलर चेलाइटिस होने पर सबसे पहले लालिमा और सूजन आती है. आपको गंभीर समस्या होने पर दरारों में दर्द, क्रस्टिंग, ओजिंग और खून निकलने की समस्या भी हो सकती है. 

बाल झड़ने की समस्या

हेल्दी बालों के लिए शरीर में विटामिन बी 12 पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए. विटामिन बी12 की कमी से बाल झड़ने लगते हैं. ऐसे में अगर आपके बाद ज्यादा तेजी से झड़ रहे हैं तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती हैं.

अन्य लक्षण

विटामिन बी12 की कमी होने पर कई लोगों में दूसरी समस्याएं जैसे त्वचा का रंग हल्का पीला होना, जीभ का रंग पीला या लाल होना, मुंह में छालें, स्किन में सुई जैसी चुबना या सनसनी होना, आईसाइट कमजोर होना, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन होना भी हो सकता है. विटामिन बी12 की कमी से मानसिक क्षमताओं में भी गिरावट हो सकती है. 

इन चीजों से विटामिन बी12 की कमी पूरी करें

विटामिन बी12 की ज्यादा कमी होने पर आप डॉक्टर से सलाह लें. आपको विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो फिश, अंडे, मीट, शेलफिश से विटामिन बी12 की कमी पूरी कर सकते हैं. वेज में आप दूध, दही, पनीर या चीज खा सकते हैं. इस तरह के खाने से आपको प्राकृतिक रुप से विटामिन बी12 मिले जाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget