एक्सप्लोरर

बरसात के मौसम में नहीं खरीदनी चाहिए ये सब्जियां, अंदर होते हैं कीड़े

Vegetables Avvoid in Raniy Season: बरसात में कुछ सब्जियों के अंदर कीड़े छिपे होते हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं. इसलिए इन सब्जियों को खरीदने से पहले कई बार सोचना जरूरी है.

Vegetables Avvoid in Raniy Season: बरसात का मौसम अपने साथ हरियाली, ठंडक और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इसी के साथ यह कई तरह की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. खासकर जब बात खान-पान की हो, इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी पेट से जुड़ी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है. 

दरअसल, बाजार में मिलने वाली हरी-भरी सब्जियां देखने में भले ही ताजा और स्वादिष्ट लगें, लेकिन कई बार इनके अंदर ऐसे कीट और बैक्टीरिया छिपे होते हैं जो नजर नहीं आते. ये कीड़े बारिश के मौसम में तेजी से पनपते हैं और सब्जियों के अंदर घर बना लेते हैं. ऐसे में अगर इन्हें बिना जांचे-परखे घर लाया जाए और अच्छे से साफ किए बिना पकाया जाए, तो ये गंभीर संक्रमण, फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारी का कारण बन सकते हैं. तो आइए जानें कि कौन-कौन सी सब्जियां बारिश के मौसम में नहीं खरीदनी चाहिए.

ये भी पढ़े- प्लास्टिक की थैली में रोज चाय पैक करवाते हैं आप? कभी भी आ सकती है मौत

फूलगोभी 

बारिश में फूलगोभी के अंदर छोटे-छोटे कीड़े, अंडे और फफूंद पनप जाती हैं. अगर आपको गोभी लेनी ही है, तो उसे काटकर नमक मिले गुनगुने पानी में कुछ देर भिगोकर अच्छे से धोएं. 

पत्तागोभी 

पत्तागोभी की परतों के बीच अक्सर कीड़े, फफूंद और गंदगी जमा हो जाती है. मानसून में यह सब्जी संक्रमण फैलाने वाली हो सकती है. अगर खरीदें भी, तो बाहरी परतों को पूरी तरह हटा दें और अच्छी तरह साफ करें.

भिंडी 

भिंडी की सतह चिपचिपी होती है और बारिश में इसमें कीड़े या फफूंद जल्दी पनपते हैं. कई बार अंदर कीड़ों का बसेरा होता है जो ध्यान से न देखें तो पकाने तक दिखाई नहीं देता.

पालक जैसी पत्तेदार सब्जियां

बरसात में इन पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी और बैक्टीरिया चिपके रहते हैं. ये सब्जियां नमी के कारण जल्दी सड़ती हैं और इनमें कीड़े भी पैदा हो सकते हैं. इसलिए इन्हें सावधानी से चुनें और अच्छी तरह धोएं.

बरसात में सब्जियां खरीदते समय क्या करें 

सब्जियों को खरीदने से पहले ध्यान से जांचें कि कहीं वे सड़ी हुई, कटि-फटी या चिपचिपी तो नहीं हैं 

सब्जियों को गर्म पानी में नमक या सिरके के साथ धोना चाहिए

ताजी और सख्त सब्जियों को प्राथमिकता दें

सब्जियों को धोकर तुरंत पकाएं, ज्यादा समय न रखें

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget