एक्सप्लोरर

प्लास्टिक की थैली में रोज चाय पैक करवाते हैं आप? कभी भी आ सकती है मौत

Plastic Bag Tea Side Effect: प्लास्टिक की थैली में रोज चाय भरवाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. आखिर कैसे ये आदत मौत का कारण बन सकती है.

Plastic Bag Tea Side Effect: सुबह की शुरुआत हो या दोपहर की थकावट, चाय हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है. ऑफिस के बाहर लगी चाय की टपरी से लेकर गली के नुक्कड़ तक, हर जगह लोग चाय का आनंद लेते नजर आते हैं. कई लोग तो रोजाना चाय को प्लास्टिक की थैली में पैक करवा कर ऑफिस या घर ले जाते हैं. लेकिन क्या यह छोटी-सी सुविधा किसी दिन जिदगी पर भारी पड़ सकती है?

बता दें, प्लास्टिक की थैली में गर्म चाय भरवाना स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा बहुत कम लोगों को होता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी के अनुसार, यह आदत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. आइए जानें कि आखिर ऐसा क्यों होता है और रोजाना प्लास्टिक थैली में चाय लेने की यह लापरवाही कैसे मौत की वजह बन सकती है.

ये भी पढे़- मिर्गी का दौरा पड़ते ही क्यों कट जाती है लोगों की जीभ, जानें शरीर में क्या होता है

प्लास्टिक की थैली और गर्म चीजें 

प्लास्टिक की थैलियां रासायनिक तत्वों से बनती हैं. जब इनमें गर्म चीजें डाली जाती हैं तो ये प्लास्टिक मेल्ट होकर अपने अंदर मौजूद टॉक्सिक केमिकल्स को चाय में मिला देती हैं. ये रसायन शरीर कैंसर, हॉर्मोनल असंतुलन, लिवर और किडनी डैमेज जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं.

क्या कहती हैं रिसर्च?

स्वास्थ्य संगठनों और रिसर्च रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि प्लास्टिक में गर्म पेय पदार्थ डालने पर उसमें मौजूद हानिकारक रसायन बहुत जल्दी एक्टिव हो जाते हैं. कई बार तो 60°C से ऊपर के तापमान पर यह रिसाव और तेज हो जाता है. जबकि चाय का तापमान आमतौर पर 80-90°C तक होता है, जो स्थिति को और अधिक खतरनाक बना देता है.

सेहत के लिए खतरनाक?

कैंसर का खतरा बढ़ता है

किडनी और लिवर को नुकसान

हार्मोनल असंतुलन

प्रजनन क्षमता पर असर

त्वचा और पेट की बीमारियां

क्या है सुरक्षित विकल्प?

स्टील या ग्लास के कंटेनर का इस्तेमाल करें

पेपर कप या इको-फ्रेंडली कप अपनाएं

सस्ती सुविधा के चक्कर में अगर आप रोज प्लास्टिक की थैली में चाय पैक करवा रहे हैं, तो यह आदत धीरे-धीरे जहर बन सकती है. यह सिर्फ एक आदत नहीं, एक खतरा है जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अपनी और अपनों की सेहत की रक्षा के लिए समय रहते सतर्क हो जाइए और प्लास्टिक से दूरी बनाइए.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget