एक्सप्लोरर

ALERT! वैक्सीन रिएक्शन से आपका भी हो सकता है ऐसा हाल, जानें किन बातों का रखना चाहिए खयाल

अमेरिका में रहने वाली इस महिला के लिए वैक्सीन लगवाना जानलेवा साबित हुआ. टीका लगते ही इसकी ऐसी हालत हो गई कि लोग देखकर डर रहे हैं.

Vaccine Reaction: सेहतमंद रहने के लिए और आज के दौर की खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए कई तरह की वैक्सीन बाजार में आ चुकी है. कोविड काल में लोगों को वैक्सीन लगाना जरूरी कर दिया गया था. देखा जाए तो वैक्सीन शरीर को बीमारी से बचाती हैं लेकिन एक महिला के लिए ये वैक्सीन जानलेवा साबित हो गई. वैक्सीन लगवाने के दस मिनट बाद ही महिला की हालत ऐसी हो गई कि उसकी जान पर बन आई. ये मामला अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत का है.
 
टीका लगते ही बिगड़ गई महिला की हालत
फ्लोरिडा में 23 साल की एक महिला ने वैक्सीन लगवाई जिसका खतरनाक रिएक्शन हो गया. महिला पीएनएच नामक बीमारी का शिकार थी और उसे वैक्सीन लगवाने के बाद रिएक्शन हो गया. वैक्सीन सेफ्टी रिसर्च फाउंडेशन के मुताबिक एलेक्स लॉरेंज नामक इस महिला को यूसीआर मेडिकल सेंटर में  टिटनेस, न्यूमोनोकल और मेनेंजाइटिस का टीका लगाया गया था. वैक्सीन लगाने के दस मिनट बाद ही उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई. उसे उल्टी होने लगी, उसकी आंखों में दर्द होने लगा जिससे उसे कम दिखने लगा. इसके साथ साथ उसके जबड़े भिंच गए और माथे पर धब्बे दिखने लगे.
 

ब्लड डिसऑर्डर के चलते हुआ रिएक्शन
आपको बता दें कि इस महिला के पास मेडिकल इंश्योरेंस नहीं था और इसलिए इसे जल्द ही लॉस एंजेल्स के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. महिला को रिएक्शन कैसे हुआ, क्यों हुआ, इसके कारणों की जांच की जा रही है और कोशिश की जा रही है कि वो जल्द ही ठीक हो सके.
 
लॉरेंज ने अपनी बिगड़ी हालत की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसे देखकर लोग डर गए हैं. कहा जा रहा है कि महिला को संभावित तौर पर ब्लड डिसऑर्डर था जिसके चलते उसे वैक्सीन का रिएक्शन हो गया. लॉरेंज ने कहा कि उसका ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया जिससे उसकी हालत कुछ सुधर गई है लेकिन वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

क्या वर्कलोड से भी जा सकती है आपकी जान? 26 साल की लड़की की मौत के बाद उठ रहे सवाल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget